विज्ञापन

सीढ़ियों की खाली दीवारें दिखती हैं सूनी? इन 10 आसान आइडियाज से मिलेगा स्टाइलिश और शानदार लुक

Wall Decoration Idea: लोग अक्सर ड्राइंग रूम, बेडरूम और किचन को ज्यादा तवज्जो देते हैं. लेकिन सीढ़ियों की सूनी दीवारों को थोड़ी क्रिएटिविटी से फोटो फ्रेम, पेंटिंग, वॉल आर्ट और डेकोर आइडियाज से घर का सबसे खूबसूरत कोना बनाया जा सकता है.

सीढ़ियों की खाली दीवारें दिखती हैं सूनी? इन 10 आसान आइडियाज से मिलेगा स्टाइलिश और शानदार लुक
सीढ़‍ियों से घर को म‍िलेगा रॉयल लुक.

Wall Decoration Idea: घर सजाने की बात आती है तो लोग ड्राइंग रूम, बेडरूम और किचन पर खूब ध्यान देते हैं. लेकिन सीढ़ियों की दीवारें अक्सर खाली ही रह जाती हैं. जबकि यही जगह पूरे घर का लुक बदल सकती है. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और सही डेकोर से सीढ़ियों की साधारण से लुक वाली दीवार भी घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन सकती है. अगर आप भी अपनी सीढ़ियों की दीवार को नया और आकर्षक लुक देना चाहते हैं, तो ये 10 आसान और स्टाइलिश आइडियाज आपके बहुत काम आएंगे.

फोटो गैलरी वॉल बनाएं (Gallery Wall Display)

सीढ़ियों की दीवार पर फैमिली की तस्वीरें, ट्रैवल फोटो, बच्चों की ड्रॉइंग या पसंदीदा पेंटिंग्स लगाएं. अलग अलग आकार के फ्रेम दीवार को खूबसूरत और पर्सनल टच देते हैं. ये आइडिया घर में आने वाले हर मेहमान का ध्यान खींच लेता है.

फ्लोटिंग शेल्फ लगाएं (Floating Shelf Arrangement)

अगर दीवार खाली लगती है तो उस पर फ्लोटिंग शेल्फ लगाकर छोटे पौधे, किताबें, शोपीस या सजावटी सामान रखें. इससे दीवार भी सुंदर लगेगी और छोटी-मोटी चीजें रखने की जगह भी मिल जाएगी.

बड़ी पेंटिंग या आर्टवर्क लगाएं (Statement Artwork)

अगर आपको सिंपल लेकिन क्लासी लुक पसंद है. तो एक बड़ी पेंटिंग या आर्टवर्क ही काफी है. ये पूरी दीवार का अट्रैक्शन बढ़ा देती है और ज्यादा सजावट की जरूरत भी नहीं पड़ती.

How the Right Pot Can Save Your Indoor Plants

How the Right Pot Can Save Your Indoor Plants
Photo Credit: Pexels

डिजाइनर शीशों से दें नया लुक (Decorative Mirror Collection)

अलग अलग डिजाइन और आकार के मिरर दीवार पर लगाएं. इससे रोशनी ज्यादा फैलेगी और जगह पहले से बड़ी और खुली हुई महसूस होगी.

दीवार पर लगाएं छोटे छोटे पौधे (Vertical Indoor Garden)

अगर आपको हरियाली पसंद है तो हैंगिंग पॉट्स या वर्टिकल प्लांटर लगाएं. इससे सीढ़ियों के आसपास ताजगी बनी रहती है और घर में नेचुरल फील आता है.

Latest and Breaking News on NDTV

वॉल पैनल से बढ़ाएं खूबसूरती (Wall Panel Accent)

लकड़ी के पैनल, टेक्सचर डिजाइन या स्लैट वॉल जैसे डेकोरेशन सीढ़ियों को मॉडर्न और लग्जरी लुक देती है. ये आइडिया नए और पुराने दोनों तरह के घरों में अच्छा लगता है.

बुनी हुई टोकरियों से करें सजावट (Woven Basket Display)

अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो अलग अलग शेप की टोकरियां दीवार पर सजाएं. इससे दीवार में देसी और वॉर्म लुक आता है. जो आजकल काफी ट्रेंड में है.

वॉल लाइट्स लगाएं (Wall Sconce Lighting)

सजावटी वॉल लाइट्स सिर्फ रोशनी ही नहीं देतीं, बल्कि शाम के समय सीढ़ियों को बेहद खूबसूरत भी बना देती हैं. हल्की रोशनी पूरे एरिया को प्रीमियम लुक देती है.

मोटिवेशनल कोट्स लगाएं (Typography and Quote Frames)

दीवार पर इंस्पीरेशनल कोट्स, पसंदीदा लाइनें या खूबसूरत टाइपोग्राफी वाले फ्रेम लगाएं. इससे हर बार सीढ़ियां चढ़ते उतरते एक पॉजिटिव फील भी मिलता है.

सजावटी प्लेटों से दें यूनिक टच (Decorative Plate Wall)

अगर आप ट्रेडिशनल और यूनिक डेकोर पसंद करते हैं तो सिरेमिक या हैंडमेड प्लेट्स से दीवार सजाएं. अलग अलग रंग और डिजाइन वाली प्लेटें सीढ़ियों की दीवार को बेहद अट्रैक्टिव बना देती हैं.

यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: 15 अगस्‍त पर बच्‍चा करेगा बेहतरीन परफॉर्म, चुन‍िए ये 5 फैंसी ड्रेस, म‍िलेगा बेस्‍ट ड्रेस अवॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Home Decor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com