Easy Home exercise : आजकल परफेक्ट फिगर पाने की चाहत में लोग योगा क्लासेज (yoga classes) से लेकर जिम (gym classes) में घंटो पसीना बहा रहे हैं. इसके अलावा पेगन, वेगन, इंटरमिटेंट डाइट का भी सहारा ले रहे हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वजन तो कम करना चाह रहे हैं, लेकिन उन्हें फिटनेस सेंटर में जाने का समय नहीं है या फिर बजट की परेशानी सामने आ जाती है. ऐसे लोगों के लिए हम यहां पर कुछ आसान एक्सरसाइज (bed exercise to lose fat) के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप बेड पर लेटे-लेटे आसानी से कर सकते हैं. यह आपके पेट और कमर की चर्बी को गलाने में काफी हद तक मदद करेंगे.
इन तीन मेवों को भिगोकर खाने से तेजी से पिघलेगी चर्बी, जानिए उनके नाम
वजन कम करने की आसान एक्सरसाइज
क्रंचेज (crunches) - पेट और कमर पर जमी चर्बी कम करने के लिए आप इस एक्सरसाइज को बेड पर लेटे-लेटे कर सकते हैं. बस आपको बेड पर पैर मोड़कर लेट जाना है. फिर हाथों को सिर के पीछे रखना है. अब पेट पर दबाव देते हुए ऊपर उठने की कोशिश करना है. एक सेट में आप 10 बार करने की कोशिश करें. इसे आप 3 सेट में करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साइक्लिंग (cycling)- यह सबसे आसान एक्सरसाइज है वजन कम करने की. आपको बस अपने दोनों पैरों को हवा में साइकल की तरह चलाना है. इससे पेट और कमर की चर्बी कम होगी. यह एक्सरसाइज आप 5 से 10 मिनट करें.
लेग लिफ्ट्स (leg lifts) - इसके अलावा आप लेग लिफ्ट्स एक्सरसाइज भी बेड पर लेटे कर सकते हैं. बेड पर पीठ के बल सीधे लेट जाइए. फिर हाथों को हिप्स के नीचे रखें. अब सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की ओर उठाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं