Easy Holi Rangoli Design: होली का त्योहार खुशियों और मस्ती से भरा होता है. आज देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. ऐसे में हर ओर होली की रौनक देखने को मिल रही है. गौरतलब है कि होली के मौके पर लोग अपने घरों में अलग-अलग तरह के पकवान और मिठाइयां बनाते हैं, साथ ही साफ-सफाई कर घर को सुदंर सजाते हैं. इस सजावट में रंगोली को भी शामिल किया जाता है.
रंगोली न केवल आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है, बल्कि हिंदू धर्म में हर त्योहार के मौके पर घर के आंगन में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस होली अपने घर के आंगन या दरवाजे के सामने रंगोली बनाने का सोच रहे हैं, लेकिन इसके लिए आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो ये आर्टिकल आपके बड़े काम का साबित हो सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां हम आपके लिए होली स्पेशल कुछ बेहद खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स की तस्वीरें लेकर आए हैं. अधिक कमाल की बात यह है कि इन डिजाइन को बनाना बेहद आसान है, साथ ही ये जल्दी बनकर तैयार भी हो जाएंगे. आइए एक नजर डालते हैं इनपर.
होली पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन-
फ्लावर पैटर्न रंगोलीअगर आप जल्दी और आसान रंगोली बनाना चाहते हैं, तो अलग-अलग रंगों से इस तरह के फ्लावर पैटर्न बनाकर बीच में हैपी होली लिख सकते हैं, या हाथ के निशान रंगोली डिजाइन में छाप सकते हैं. ये रंगोली बनाने में आसान है, साथ ही दिखने में भी एक-दम यूनिक लगने वाली है.
Holi 2025: होली पर बड़े काम आएंगे ये 5 ब्यूटी हैक्स, कलर लगाने ले पहले जरूर करें फॉलो
रंग-बिरंगे पाउडर से बनी रंगोलीअगर आपके पास रंगोली के लिए समय कम है या आप पहली बार रंगोली बना रहे हैं, तो अपनी पसंद के 4 रंगों से ये बेहद सिंपल और सुंदर लाइन पैटर्न वाली रंगोली बना सकते हैं.
पिचकारी वाली रंगोलीआप अपने घर के आंगन में इस तरह पिचकारी वाली रंगोली बना सकते हैं. रंगोली का ये डिजाइन एक दम हटकर दिखने वाला है.
कलश वाली रंगोलीवहीं, अगर आप बड़ी रंगोली बनाने का सोच रहे हैं, तो इस तरह कलश और पिचकारी वाली रंगोली बना सकते हैं. रंगोली का ये डिजाइन भी बेहद खूबसूरत लगने वाला है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं