Holi Beauty Hacks: होली का त्योहार रंगों, खुशियों और मस्ती से भरा होता है. कल यानी 14 मार्च 2025 (Holi 2025 Date) को देशभर में खूब उत्साह के साथ ये त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में होली की तैयारियां शुरू हो चुकी है. खासकर बाजारों में अलग-अलग तरह के रंग नजर आने लगे हैं. हालांकि, कई बार ये रंग मस्ती में भंग का कारण भी बन जाते हैं. आसान भाषा में कहें, तो आज के समय में बाजार में मिलने वाले रंगों में कई तरह के कैमिकल मौजूद हो सकते हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में इन नुकसान से बचने के लिए यहां हम आपको 5 बेहद कमाल के ब्यूटी हैक्स बता रहे हैं. इन हैक्स को अपनाकर आप बेफिक्र होकर रंगों के त्योहार का आनंद उठा सकते हैं.
होली से पहले जरूर फॉलो करें ये ब्यूटी हैक्स
थ्रेडिंग और वैक्सिंगज्यादातर महिलाएं फैशियल हेयर को साफ करने के लिए थ्रेडिंग कराना पसंद करती है, तो बॉडी पर मौजूद अनचाहे बालों को साफ करने के लिए वैक्सिंग की मदद लेती है. हालांकि, अगर आप होली खेलने वाली हैं, तो इससे पहले थ्रेडिंग या वैक्सिंग करने से बचें. इन हेयर रिमूवल प्रोसेस के दौरान स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है, खासकर थ्रेडिंग के दौरान कई बार आइब्रो या अपरलिप्स पर छोटे-छोटे कट्स लग जाते है. होली के रंग इन कट्स के संपर्क में आने पर इंफेक्शन के खतरे को बढ़ सकते हैं, इसके अलावा जलन और खुजली का एहसास भी बढ़ सकता है. ऐसे में होली से पहले थ्रेडिंग और वैक्सिंग करने से बचें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
होली खेलने से पहले ज्यादातर लोग बालों में तेल लगाना पसंद करते हैं, ताकि रंग आसानी से उतर सके और बालों को अधिक नुकसान भी न हो. हालांकि, इस दौरान वे भौंहों यानी आइब्रोज पर कम ही ध्यान देते हैं, जबकि कई बार होली के पक्के रंग आइब्रोज में भर जाते हैं और खूब जतन करने के बाद भी आसानी से नहीं निकल पाते हैं. ऐसे में अधिक रगड़ने पर बाल टूट भी जाते हैं. इस स्थिति से बचने के लिए आइब्रोज को पहले ही प्रोटेक्ट कर लें. इसके लिए अच्छी मात्रा में पेट्रोलियम जेली लें और इसे उंगली या आइब्रो ब्रश की मदद से भौंहों पर लगा लें.
क्या बासी लार लगाने से सच में ठीक हो जाते हैं Pimples? जान लें कितना अच्छा है दादी-नानी का ये नुस्खा
नेल केयररंगों का असर नाखूनों पर भी पड़ता है. कैमिकल वाले रंगों के संपर्क में आने से नाखून ड्राई और खुरदरे नजर आ सकते हैं. इसके अलावा होली के बाद नाखूनों पर रंगों के निशान रह जाते हैं, जो दिखने में बेहद भद्दे लगते हैं. इन दोनों परेशानियों से बचने के लिए आप नेलपॉलिश की मदद ले सकते है. होली से एक दिन पहले या उसी दिन नेलपॉलिश की दो कोट लगाएं. इससे रंग आपके नाखूनों के सीधे संपर्क में नहीं आएंगे. इसके अलावा नाखूनों के आसपास की त्वचा पर पेट्रोलियम जेली या ऑलिव ऑयल लगाएं, ताकि रंग आसानी से न चिपके.
लिप केयररंगों की वजह से आपके लिप्स ड्राई हो सकते हैं या होंठ फट भी सकते हैं. इससे बचने के लिए होली खेलने से पहले होंठों पर एक मोटी परत लिप बाम या पेट्रोलियम जेली की लगाएं. होठों को सुरक्षित रखने के लिए आप कोई गहरे रंग की लिपस्टिक भी अप्लाई कर सकते हैं.
स्किन पोर्सकई लोग होली के बाद चेहरे पर एक्ने-पिंपल की समस्या से परेशान रहते हैं. बता दें कि ऐसा पोर्स में रंगों के क्लॉग होने के चलते हो सकता है. आपके चेहरे पर कई छोटे-छोटे पोर्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को सांस लेने और स्किन के अंदर पोषक तत्वों को पहुंचाने में मदद करते है. हालांकि, चेहरे पर बहुत ज्यादा कलर लगने से ये पोर्स क्लॉग हो सकते हैं, जिससे एक्ने-पिंपल की परेशानी बढ़ सकती है. इस परेशानी से बचने के लिए आप किसी अच्छे प्राइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं. चेहरे पर प्राइमर एक लेयर की तरह काम करेगा, जिससे रंग पोर्स के अंदर नहीं जा पाएंगें.
इन कुछ आसान ब्यूटी हैक्स को फॉलो कर आप बिना स्किन और नेल्स की चिंता किए बेफिक्र होकर त्योहार का आनंद ले सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं