आजकल बन हेयरस्टाइल का ट्रेंड महिलाओं और लड़कियों के बीच तेजी से बढ़ रहा है. चाहे शादी, पार्टी, त्योहार हो या फिर कोई कैजुअल आउटिंग, एक खूबसूरत बन हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को मिनटों में खास बना सकता है. हालांकि सोशल मीडिया पर दिखने वाले कई बन हेयरस्टाइल देखने में जितने आकर्षक लगते हैं, उन्हें बनाना उतना ही मुश्किल भी लगता है, लेकिन कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आप घर पर ही पार्लर जैसा स्टाइलिश बन बना सकती हैं. खास बात यह है कि बन हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक हर लुक के साथ शानदार लगता है.
घर पर पार्लर जैसा स्टाइलिश जूड़ा बनाने के लिए चूड़ी ट्रिक सबसे आसान और बेहतरीन तरीका है. इससे बालों को परफेक्ट और प्रोफेशनल फिनिश मिलती है. चलिए आपको बताते हैं पार्लर जैसा स्टाइलिश जूड़ा घर पर कैसे बनाएं.
- एक पुरानी या पतली प्लास्टिक की चूड़ी
- रबर बैंड
- कुछ यू-पिन और बॉब पिन
- हेयर स्प्रे
जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
पोनीटेल बनाएं- अपने बालों को सुलझाकर पीछे की तरफ इकट्ठा करें और एक रबर बैंड की मदद से हाई पोनीटेल (ऊंची चोटी) बना लें.
चूड़ी को बालों में डालें- पोनीटेल के अंतिम छोर को लें और उन्हें अपनी चूड़ी के बीच से आर-पार निकालें.
बालों को रोल करें- चूड़ी को बालों के सिरों पर रखकर बालों को उसके चारों तरफ लपेटना शुरू करें. चूड़ी को अंदर की तरफ रोल करते हुए ऊपर की तरफ ले जाएं. ऐसा करने से सारे बाल चूड़ी पर रोल हो जाएंगे और एक डोनट बन का आकार ले लेंगे.
जूड़े को सेट करें- जब चूड़ी सिर के पिछले हिस्से तक पहुंच जाए, तो इसे जुड़े की शेप में लाएं. जूड़े को अपनी जगह पर स्थिर रखने के लिए यू-पिन का इस्तेमाल करके इसे सिर से कसकर अटैच करें.
फिनिशिंग- अगर छोटे बाल बाहर निकल रहे हैं, तो उन्हें बॉब पिन की मदद से छिपा लें. अंत में जूड़े को आकर्षक दिखाने के लिए उस पर गजरा या आर्टिफिशियल फूल लगाएं और हेयर स्प्रे से सेट करें.
यह भी पढ़ें:- Hair Care Tips: बाल लंबे, घने और काले चाहिए, नहाने से 1 घंटा पहले दही में ये 3 चीज मिलाकर लगा लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं