विज्ञापन

हाइट कम है? ये हेयरस्टाइल मिनटों में बदल देंगे आपका लुक, दिखेंगी Tall और Stylish

10 Hairstyle For Short Height Girls: अगर आपने सही हेयरस्टाइल चूज किया है तो वो आपके पूरे लुक को बदल सकता है और आपकी लंबाई को कुछ इंच लंबा दिखाने में मदद कर सकता है. तो चलिए जानते हैं वो हेयर स्टाइल जो आपके लुक और हाइट को और अच्छा बनाने में मदद कर सकते हैं.

हाइट कम है? ये हेयरस्टाइल मिनटों में बदल देंगे आपका लुक, दिखेंगी Tall और Stylish
10 Hairstyle For Short Height Girls: शार्ट हाइट हैं तो ट्राई करें ये हेयर स्टाइल.

10 Hairstyle For Short Height Girls: अगर आपकी भी हाइट कम है और आप लंबी दिखने के लिए हील्स पहनती हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको सिर्फ कपड़े और हील्स नहीं बल्कि अपनी हेयर स्टाइल पर भी ध्यान देना होगा. आपका हेयरस्टाइल भी आपके लुक में बहुत बड़ा रोल प्ले करता है. अगर आपने सही हेयरस्टाइल चूज किया है तो वो आपके पूरे लुक को बदल सकता है और आपकी लंबाई को कुछ इंच लंबा दिखाने में मदद कर सकता है. तो चलिए जानते हैं वो हेयर स्टाइल जो आपके लुक और हाइट को और अच्छा बनाने में मदद कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हाई पोनीटेल 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

आप हाई पोनीटेल कर सकते हैं. हाई पोनीटेल आपके फेस को ऊपर की तरफ खींचता है और आपको टॉल लुक देता है. अगर आप इसके साथ छोटा और हल्का सा पफ बनाकर पोनीटेल करते हैं तो ये और ज्यादा असरदार दिखता है.

टॉप नॉट बन

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

दूसरी हेयरस्टाइल है टॉप नॉट बन. ये हेयर स्टाइल उन लोगों के लिए पर बेस्ट है जो जल्दीबाजी में रहते हैं, रेडी होने के लिए ज्यादा टाइम नहीं होता है लेकिन इसके साथ स्टाइलिश भी दिखना चाहते हैं. सिर के ऊपर बना बन आपकी हाइट को विजुअली बढ़ाने में मदद करता है और साथ में क्लासी लुक भी देता है. 

लेयर्ड हेयरकट

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

हेयर स्टाइल में तीसरा ऑप्शन आता है लेयर्ड हेयरकट. अगर आपको बाल खुले रखने का शौक है तो ये हेयर स्टाइल आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. लेयर्स कट आपके बालों को वॉल्यूम और मूवमेंट देता है. इससे आपका चेहरा लंबा दिखता है और ओवरऑल पर्सनैलिटी भी एन्हांस होती है.

ये भी पढ़ें: Short Height Dressing Tips: कम हाइट, वो क्या होता है? सब स्टाइलिंग का कमाल है, ऐसा स्टाइल किया तो 5 फुट में दिखोगी 5.5

साइड पार्टिंग 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

अगर आप थोड़ा मॉडर्न और ट्रेंडी लुक करना चाहती हैं तो आपके लिए साइड पार्टिंग भी ट्राई कर सकते हैं. साइड पार्टिंग आपके फेस को स्लिम और लंबा दिखाने में मदद करता है. साइड पार्टिंग से आपका चेहरा ज्यादा शार्प और एलिगेंट दिखता है.

ना करें ये गलतियां

अगर आपकी हाइट कम है तो आप अपने बालों के साथ कुछ गलतियां करने से बचें. लो वॉल्यूम से बचें. फ्लैट हेयर आपके लुक को छोटा दिखा सकते हैं, इसलिए हमेशा अपने बालो में थोड़ा वॉल्यूम एड करने की कोशिश करें. बालों को वाल्यूम देने के लिए आप हल्का सा बैककॉम्बिंग या वॉल्यूम स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Style For Short Height Girl, Hair Cut For Short Height Girl, What Hairstyle Suits Short Girl, Short Girl Hairstyle Names, Does Short Hair Make You Look Taller, Hair Styles For Short Girl Hair, Hair Style Girl For Short Hair Toddler, Hair Style Girl For Short Straight Hair, Hair Style Girl For Really Short Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com