Healthy Tips: व्यक्ति धूल या मिट्टी के संपर्क में आता है तो उसे डस्ट एलर्जी हो सकती है. डस्ट एलर्जी (Dust Allergy) हवा में गंदगी, छोटे कीड़ों और एलर्जी वाले कणों के कारण हो सकती है. डस्ट एलर्जी होने पर नाक और कान का बंद होना, बार-बार खांसी होना, आंखों में पानी आ जाना और गले के रुंध जाने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में इस डस्ट एलर्जी से बचे रहने और इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ आम सी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है. यहां जानिए किस तरह मिलेगा डस्ट एलर्जी से छुटकारा.
Jasmin Bhasin की सुंदरता का यह है राज, एक्ट्रेस ने बताया घर पर बनाकर लगाती हैं यह एक फेस पैक
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डस्ट एलर्जी दूर करने के तरीके
एसेंशियल ऑयल्स आते हैं कामडस्ट एलर्जी दूर करने के लिए कुछ एसेंशियल ऑयल को इस्तेमाल में लाया जा सकता है. इन एसेंशियल ऑयल्स को सूंघने पर नाक साफ होती है और श्वसन नली को फायदा मिलता है. आप लैवेंडर, रोजमेरी और चंदन (Sandalwood) के एसेंशियल ऑयल्स को सूंघ सकते हैं.
लें भापएलर्जी के कारण गले में बलगम (Mucus) जम जाए तो भाप ली जा सकती है. भाप गर्म होती है और इससे नाक को नमी मिलती है जिससे बलगम कम होने में असर दिखता है. भाप वाले पानी में पेपरमिंट ऑयल भी डाला जा सकता है.
शहद आएगा कामशहद को इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है. जब भी गला अवरुद्ध महसूस हो या फिर डस्ट के कारण खांसी होने लगे तो शहद खाया जा सकता है. एक चम्मच शहद खाने पर एलर्जी भी कम होती है और एलर्जी के लक्षणों से भी रहात मिल जाती है.
इस तरह रहें एलर्जी से दूर- बिस्तर अगर साफ ना हो तो उससे भी डस्ट एलर्जी हो सकती है. ऐसे में अपने बिस्तर को खासतौर पर साफ रखने की जरूरत होती है. डस्ट एलर्जी से बचने के लिए तकियों के कवर और मैटरेस को साफ रखें.
- बिस्तर को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें. कम से कम हफ्ते में एक बार अपने बिस्तर की चादर और तकियों की अच्छे से सफाई करें.
- घर की सफाई करने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करें. इससे धूल उड़कर आपकी नाक या कानों में नहीं जाती है और एलर्जी से बचा जा सकता है.
- एलर्जी को दूर करने के लिए खिड़कियों की सफाई करते समय गर्म पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- गीले कपड़े से ही घर के फर्नीचर की सफाई करें. इससे धूल (Dust) कम उड़ती है.
- घर की हवा को साफ रखने और धूल-मिट्टी को दूर रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं