High Uric Acid: प्यूरिन के जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने लगता है. यूरिक एसिड एक तरह का वेस्ट पदार्थ होता है और इसकी जरूरत से ज्यादा मात्रा शरीर में फैलने लगती है. यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स जोड़ों में जमने लगते हैं और इससे हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन (Swelling) हो जाती है सो अलग. ऐसे में अगर आप भी बढ़ते यूरिक एसिड से परेशान हैं तो यहां जानिए किन चीजों के रस (Juice) को पीने पर हाई यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है. इन चीजों का सेवन फायदेमंद होता है और शरीर से गंदे यूरिक एसिड को निकालने में मदद करता है.
सफेद बालों को काला करने के लिए ऐसे बनाते हैं आंवला से हेयर डाई, जड़ों से सिरों तक ब्लैक दिखेंगे बाल
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाई यूरिक एसिड कम करने के लिए जूस | Juice To Reduce High Uric Acid
अदरक का रसएंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक का जूस (Ginger Juice) यूरिक एसिड को कम करने में अच्छा असर दिखाता है. अदरक के जूस को जस का तस पीने के बजाय इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं. अदरक को छोटे टुकड़ों में काटें और पानी में डालकर उबाल लें. जब यह पानी पक जाए तो इसे छानकर कप में निकालें और हल्का शहद डालकर पिएं. अदरक की चाय को पीने पर गाउट का दर्द दूर होता है, सूजन कम होने लगती है और यूरिक एसिड कम होता है सो अलग.
नींबू पानीनींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और नींबू पानी (Lemon Water) पीने पर यूरिक एसिड लेवल्स कम हो सकते हैं. एक गिलास हल्के गर्म पानी में नींबू का रस निचोड़ें और इस पानी को पिएं. सुबह के समय नींबू पानी पिया जा सकता है. यह शरीर से यूरिक एसिड फिल्टर करके निकालने में असरदार होता है.
चेरी जूसटार्ट चेरीज यूरिक एसिड को कम करने में असरदार होती हैं. चेरी जूस पीने पर गाउट (Gout) का लेवल कम होने लगता है. इससे यूरिक एसिड का लेवल भी घटता है. ऐसे में रोजाना चेरी जूस पिया जा सकता है.
ये चीजें भी आती हैं काम- यूरिक एसिड कम करने के लिए कॉफी का सेवन भी किया जा सकता है. कॉफी पीने पर गंदा यूरिक एसिड कम हो सकता है.
- ग्रीन टी पीने पर भी हाई यूरिक एसिड कम हो सकता है. ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इंफ्लेमेशन को कम करने में असरदार होते हैं. इससे गाउट से हुई सूजन भी कम होने लगती है.
- खीरे का रस (Cucumber Juice) पीने पर भी यूरिक एसिड के लेवल्स कम हो सकते हैं. इससे किडनी बेहतर तरह से यूरिक एसिड को फिल्टर करके निकाल पाती है और शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकलते हैं सो अलग.
- हाई यूरिक एसिड कम करने के लिए गाजर का जूस भी पिया जा सकता है. गाजर का जूस एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, फाइबर, बीटा कैरोटीन और खनिजों से भरपूर होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं