White Hair Home Remedies: बालों का सफेद होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे कभी ना कभी सभी को दोचार होना ही पड़ता है. वहीं, बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनके बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं. दोनों ही स्थितियों में सफेद बालों को काला करने की कोशिश की जाती है. अगर आप भी सफेद बालों (White Hair) से परेशान हैं और बालों को काला रंगना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह आंवला पाउडर से नेचुरल हेयर डाई बनाई जा सकती है. इस हेयर डाई में केमिकल्स नहीं होते और यह बालों को नुकसान नहीं पहुंचाती बल्कि इससे बालों को कई फायदे मिल जाते हैं. यहां जानिए घर पर ही किस तरह आंवला पाउडर (Amla Powder) से हेयर डाई बनाकर सफेद बालों को काला किया जा सकता है.
सादा नहीं बल्कि यह 7 तरह का सब्जियों वाला चीला खाकर कम होगा वजन, नाश्ते में खा सकते हैं आप भी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सफेद बालों के लिए आंवला हेयर डाई | Amla Hair Dye For White Hair
आंवला पाउडर में विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस होता है. आंवला के पाउडर को हरा आंवला सुखाकर और पीसकर तैयार किया जाता है. डाई बनाने के लिए 2 चम्मच आंवला का पाउडर लें और इसमें पके हुए चायपत्ती के पानी को डालकर पेस्ट बना लें जब पेस्ट बन जाए तो उसमें थोड़ा नींबू का रस डालकर एकबार फिर मिला लें. तैयार है आपकी होममेड हेयर डाई (Homemade Hair Dye). इस हेयर डाई को बालों पर कुछ दिन नियमित तौर पर लगाने से बाल जड़ों से सिरों तक काले नजर आने लगते हैं.
आंवला का रस भी आएगा कामसफेद बालों को काला बनाने में आंवला का रस (Amla Juice) भी फायदेमंद साबित होता है. आंवले के रस को पानी में मिलाकर रोजाना पीने पर बालों को अंदरूनी रूप से फायदा मिलता है. बाल जड़ों से काले होने लगते हैं और बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है सो अलग.
आंवले का तेल लगाएंसफेद बालों पर आंवले का तेल (Amla Oil) भी लगाया जा सकता है. बाजार से आंवले का तेल खरीदने के बजाय इसे आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं. आंवले के टुकड़ों को काटें और सुखा लें. इसे पीसकर या फिर बिना पीसे ही नारियल के तेल में डालकर पकाएं. जब तेल पक जाए तो इसे छानकर अलग कर लें. तैयार है आपका आंवले का तेल. इस तेल को बालों पर नियमित तौर पर लगाने से सफेद बाल काले होने लगते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं