Hair Care: बालों पर कई तरह के हेयर मास्क लगाए जाते हैं. हेयर मास्क आमतौर पर बालों की दिक्कतों को देखते हुए लगाए जाते हैं. यहां भी एक ऐसे ही हेयर मास्क (Hair Mask) का जिक्र किया जा रहा है जो बालों के रूखेपन को दूर करने में मदद करता है और बालों को एकबार फिर मुलायम बना देता है. खुद डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि यह हेयर मास्क बालों के लिए अच्छा है. डॉक्टर आंचल पंथ डर्मेटोलॉजिस्ट यानी स्किन और हेयर एक्सपर्ट हैं जो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर ही ऐसे टिप्स वगैरह साझा करती रहती हैं जो स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं. ऐसे में डॉ. आंचल केले से बनने वाले इस हेयर मास्क को घर पर बनाने की सलाह देती हैं. यहां जानिए इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका और इसके फायदे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ड्राई बालों के लिए केले का हेयर मास्क | Banana Hair Mask For Dry Hair
बालों के लिए इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको नारियल तेल और केले की जरूरत होगी. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए पके हुए केले में नारियल का तेल (Coconut Oil) मिलाकर मिक्स किया जाता है और फिर सिर पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जाता है. डर्मेटोलॉजिस्ट इस हेयर मास्क को 10 में से 10 नंबर देती हैं. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि केला एक अच्छा कंडीशनिंग हेयर मास्क है और इससे फ्रिजी हेयर (Frizzy Hair) टेम होने लगते हैं. इससे बालों से अच्छी खुशबू भी आती है.
ये हेयर मास्क भी हैं फायदेमंद
ऑलिव ऑयल और शहद - बालों का रूखापन दूर करने के लिए ऑलिव ऑयल और शहद को मिलाकर भी बालों पर लगाया जा सकता है. इस हेयर मास्क से बाल सॉफ्ट बनते हैं और दिखने में खूबसूरत नजर आते हैं.
एलोवेरा का मास्क - बालों के लिए एलोवेरा का मास्क बेहद हाइड्रेटिंग साबित होता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए ताजा एलोवेरा को हल्का पीसकर बालों पर आधे घंटे लगाकर छोड़ दें और फिर धोकर हटा लें. इस मास्क में शहद भी मिलाया जा सकता है.
अंडा और दही - फ्रिजी बालों को मुलायम बनाने के लिए अंडे और ऑलिव ऑयल की जरूरत होती है. एक अंडे को पूरा लें और उसमें दही मिला लें. इसे बालों पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर साफ करें. बाल चमक जाते हैं.
शहद और दूध - यह सबसे आसानी से बनने वाला हेयर मास्क है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए बराबर मात्रा में शहद और दूध (Milk And Honey) को मिला लें. इसे बालों पर 20 से 30 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. बाल इतने मुलायम हो जाएंगे कि उंगलियों से फिसलने लगेंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं