Healthy Morning Drinks: खानपान में अक्सर ही लौंग को शामिल किया जाता है. लौंग (Clove) चाय में डाली जाती है, इसे काढ़ा बनाने में इस्तेमाल करते हैं, बिरयानी या कोई खास डिश बनाने के लिए उसमें लौंग डाली जाती है या फिर लौंग (Laung) को काढ़ा वगैरह बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, लौंग का सेवन रोजाना भी किया जा सकता है. पानी में 2 से 3 लौंग डालकर अगर खाली पेट इस पानी को पिया जाए तो शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन का भी यही कहना है. आइए न्यूट्रिशनिस्ट (Nutritionist) से ही जानते हैं एंटी-ऑक्सीडेंट्स और औषधीय गुणों से भरपूर लौंग का पानी पीने के फायदे.
2-3 लौंग पानी में डालकर पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Clove Water
न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करके लौंग का पानी पीने के फायदे बताए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- काली लौंग (Black Clove) के सेवन से ओरल हेल्थ अच्छी रहती है. इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया और कीटाणुओं को दूर करते हैं और मुंह की बदबू भी दूर होती है.
- लौंग का पानी सुबह पिया जाए तो इससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है क्योंकि लौंग में ऐसा कंपाउंड पाया जाता है जो शरीर को इंसुलिन सेंसिटिव बनाता है और ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है.
- काली लौंग हड्डियों की सेहत अच्छी रखने में असरदार होती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में मैंग्नीज पाया जाता है जो बोन डेंसिटी की फॉर्मेशन में जरूरी कंपाउंड साबित होता है.
लौंग के सेवन के और भी हैं फायदे
- न्यूट्रिशनिस्ट ने जो फायदे बताए हैं उनसे हटकर भी लौंग के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. लौंग विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है.
- लौंग पाचन को दुरुस्त रखने में असरादर है. इससे ब्लोटिंग, गैस (Gas) और अपच की दिक्कत दूर रहती है.
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने में लौंग का असर दिखता है. इससे शरीर को इंफेक्शंस से लड़ने में मदद मिलती है.
- लौंग वजन कम (Weight Loss) करने में असरदार है. इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है.
- शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी लौंग का पानी पिया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं