कई लोग ब्रेकअप होने के बाद भी आगे नहीं बढ़ पाते हैं. कई लोगों को आपने देखा होगा कि उनका रिश्ता खत्म हो चुका है और उम्मीदें पीछे छूट चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी वह अपने एक्स से सोशल मीडिया को देखते रहते हैं. अपने एक्स को भुला नहीं पाते. हालांकि, ऐसा नहीं है कि हर कोई ऐसा करता है. कुछ लोग इसे आदत बोलते हैं तो कुछ कमजोरी बोलते हैं. दरअसल, ब्रेकअप के बाद दिमाग उस इंसान के बारे में जानने की कोशिश करता रहता है और इसलिए ही उसके सभी स्टेटस देखना या फिर सोशल मीडिया को बार-बार देखता है. अगर, आप भी अपने एक्स के सोशल मीडिया को बार-बार देखते रहते हैं और इस आदत को छोड़ना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं ब्रेकअप के बाद भी एक्स का सोशल मीडिया क्यों देखते रहते हैं और इसे छोड़ने के आसान तरीके.
एक्स का सोशल मीडिया बार-बार क्यों देखते हैं?
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु स्थित मार्गा माइंड केयर के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सुहास ने बताया कि ब्रेकअप के बाद लोग बार-बार अपने एक्स का सोशल मीडिया क्यों देखते हैं और इस आदत को छोड़ने के लिए कौन-से आसान और तरीके अपनाए जा सकते हैं. साइकोलॉजिस्ट सुहास के अनुसार, एक्स का सोशल मीडिया चेक करना हमेशा यह नहीं बताता कि आप दोबारा रिश्ते में आना चाहते हैं. यह एक वजह हो सकती है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता. कई लोग अपने एक्स के साथ वापस नहीं जाना चाहते, फिर भी उनकी प्रोफाइल देखते रहते हैं.
बार-बार मिलने वाले संकेत
अक्सर ये कहा जाता है कि कोई नजरों से दूर रहता है तो दिमाग से भी दूर रहता है, लेकिन सोशल मीडिया से जमाने में ऐसा करना मुश्किल होता है. कभी एक्स का स्टेटस दिख जाता है तो कभी उससे जुड़ी हुई चीजें दिख जाती है. ऐसी चीजें जिज्ञासा बढ़ाती हैं और फिर से इंसान को उसके बारे में जानने की कोशिश करने लगता है.
सोशल मीडिया
जब सोशल मीडिया नहीं था तो लोगों को किसी के बारे में जानने के लिए सामने वाले से सीधे संपर्क करना पड़ता था, लेकिन आज के समय में रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों लोग एक ही डिजिटल दुनिया में रहते हैं. ऐसे में कहीं न कहीं सामने वाले दिखाई दे जाता है और फिर पुरानी चीजें ताजा होने लगती है.
खुद की तुलना करना
सुहास के अनुसार, सोशल कंपैरिजन भी इसकी एक वजह है. जब कोई व्यक्ति अपने एक्स को खुश, सफल या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताते हुए देखता है, तो वो अपनी तुलना उससे करने लगता है. कई बार लोग यह जानने की कोशिश करते हैं कि सोशल मीडिया पर वह अपने ब्रेकअप या फिर रिश्ते को किस तरह दिखा रहा है. यही कारण है कि ब्रेकअप के बाद भी लोग अक्सर अपने एक्स के सोशल मीडिया को देखते रहते हैं.
आदत को छोड़ने के तरीके
- अनफॉलो- अपने एक्स से दूर रहने के लिए सबसे अच्छा तरीका उन्हें तुरंत अनफॉलो कर दें.
- प्रोफाइल ब्लॉक- अपने एक्स को सोशल मीडिया से पूरी तरह ब्लॉक करें.
- आदत बदलें- जब भी एक्स की प्रोफाइल देखने का ख्याल आए, अपना ध्यान किसी दूसरी जगह पर रखें.
यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं