विज्ञापन

DIY Shivling Waterfall: 100 रुपये से कम खर्च में बनाएं वाटरफॉल शिवलिंग, घर में ही म‍िल जाएंगी ये 5 चीजें

DIY Shivling Waterfall: सावन में आप घर के सामान से ही बहुत ही आसानी से शिवलिंग फाउंटेन तैयार कर सकते हैं. जब फाउंटेन तैयार हो जाए तो आप इसको घर के किसी कोने में या मंदिर के पास किसी टेबल पर रख सकते हैं.

DIY Shivling Waterfall: 100 रुपये से कम खर्च में बनाएं वाटरफॉल शिवलिंग, घर में ही म‍िल जाएंगी ये 5 चीजें
घर के सामान से ही बहुत ही आसानी से शिवलिंग फाउंटेन तैयार करें
ndtv

सावन में घर पर खुद से शिवलिंग वाटर फाउंटेन बनाने का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है. हर कोई अपने घर में एम-सील या क्ले (चिकनी मिट्टी/मोल्डिंग क्ले), बेकार प्लास्टिक का छोटा-सा टब या मिट्टी का बर्तन, घर में खराब पड़ी प्लास्टिक की बोतल और खराब कूलर की पानी वाली मोटर की मदद से बहुत ही आसानी से शिवलिंग फाउंटेन तैयार किया जा सकता है. बता दें कि मार्केट के हिसाब से इसे घर पर तैयार करने में काफी कम खर्च आता है.

कैसे तैयार करें फाउंटेन

जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले आप एक छोटा-सा खराब टब ले लें. ध्यान दें कि टब टूटा हुआ न हो. अपनी संतुष्टि के लिए सबसे पहले उसमें पानी भरकर जांच लें. इसके बाद आप टब के अंदर आसमानी या हल्का नीला रंग कर दें. साथ ही फाउंटेन के लिए प्लास्टिक की बोतल लें. उसे कैंची से काटकर छोटे-छोटे स्ट्रिप्स बना लें. इसके बाद जो लंबी स्ट्रिप्स आपने काटी हैं, उन्हें घुमाकर फूल और घास का आकार दें. इसके अलावा, कूलर में लगने वाली पानी की मोटर के हिसाब से एक छोटा-सा पाइप लें. उसके ऊपर क्ले लपेट दें. इसे इस तरह तैयार करें कि वह पेड़ के तने जैसा दिखाई दे. इसके अलावा, प्लास्टिक की बोतल को काटकर टहनियों के आकार तैयार करें. उन्हें पेड़ के तने से जोड़ दें. इसके बाद जो फूल तैयार किए थे, उन्हें जगह-जगह लगा दें. इसमें आप एक असली जेड प्लांट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: DIY Shivling: घर पर मिनटों में मिट्टी से कैसे बनाएं शिवलिंग, जानें आसान विधि

कूलर की मोटर से बनाएं फाउंटेन

बता दें कि टब के बीच में क्ले से एक बेस तैयार करें. उस पर चिकनी मिट्टी से तैयार शिवलिंग रख दें. इस बात का ध्यान जरूर रखें कि शिवलिंग का बेस इतना ऊंचा हो कि टब के पानी में शिवलिंग डूब न पाए. इसके अलावा, जो पेड़ हमने तैयार किया था, उसमें पानी वाली मोटर जोड़ दें. इसके बाद उस पेड़ को शिवलिंग के ऊपर रख दें. जब मोटर चले, तो शिवलिंग के ऊपर पानी गिरे. ऐसा होने पर फाउंटेन बहुत ही सुंदर दिखाई देगा.

Latest and Breaking News on NDTV

घर के इस हिस्से में रखें फाउंटेन

जब फाउंटेन तैयार हो जाए, तो उसके पानी में गुलाब की पंखुड़ियां भी डाल दें. इससे फाउंटेन और भी सुंदर दिखाई देगा. फाउंटेन तैयार होने के बाद इसे आप घर के किसी कोने में या मंदिर के पास किसी टेबल पर रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sawan 2026: गमले में भोले बाबा का श‍िवल‍िंग सजाने के ल‍िए 6 चीजें ले आइए, मिनटों में तैयार होगा मिनी गार्डन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan 2026, Lord Shiva, Shivling, Waterfall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com