कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को सजाने के लिए बाजार से झूला खरीदने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कार्डबोर्ड की मदद से आप घर पर ही सुंदर झूला तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा. करीब 10 रुपये के कार्डबोर्ड से तैयार यह झूला देखने में काफी आकर्षक लगेगा.
पहले तैयार करें कार्डबोर्ड के रोल
जानकारी के अनुसार, झूला बनाने के लिए सबसे पहले 17cm के कार्डबोर्ड के 6 टुकड़े काटकर उन्हें रोल करें. इसके बाद 7cm के 2 रोल, 10cm के 2 रोल, 14cm के 2 रोल और 6cm के 4 रोल तैयार कर लें. अब सभी कार्डबोर्ड रोल पर गोंद लगाकर सफेद रंग का पेपर चिपका दें. रोल के किनारों पर रंग-बिरंगी टेप लगाएं और बाकी हिस्से को लाल रंग से सजा दें. इसके बाद सभी रोल के किनारों पर छोटे मोती चिपकाएं. इससे झूले को बाजार जैसा सजावटी लुक मिलेगा.
यह भी पढ़ें: शरीर में क्या लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं? कौन सी गंध मच्छरों को दूर रखती है
ऐसे तैयार होगा झूले का ढांचा
इसके अलावा बता दें कि अब कार्डबोर्ड से करीब 14 इंच लंबा एक रोल तैयार करें. इसी हिस्से की मदद से झूले को लटकाया जाएगा. इसके बाद कार्डबोर्ड से लड्डू गोपाल के बैठने के लिए छोटा सा स्थान बनाएं. साथ ही इसमें एक मोती की माला भी जोड़ दें. मोती की माला को पकड़कर आपर झूले को हिला सकते हैं.
आखिर में सभी हिस्सों को जोड़ें
बता दें कि अब तैयार किए गए सभी रोल को सही क्रम में गोंद की मदद से जोड़ दें. अच्छी तरह सूखने के बाद झूले को सजाएं और इसमें लड्डू गोपाल को विराजमान करें. इस DIY झूले के लिए गत्ता, गोंद, मोती, कैंची और रंग की जरूरत होगी.
यह भी पढ़ें: How to Clean Laddu Gopal: घर में बने इस आसान उबटन से चमकाएं लड्डू गोपाल, चंदन के दाग भी होंगे साफ, ऐसे करें इस्तेमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं