घर की खिड़कियों पर पर्दे लगाना प्राइवेसी के लिए सबसे आम तरीका है, लेकिन अगर आप कुछ अलग और खूबसूरत ट्राई करना चाहते हैं तो खिड़की को फॉक्स स्टेन्ड ग्लास जैसा लुक दे सकते हैं. इससे बाहर की रोशनी कमरे में आती रहेगी, लेकिन अंदर का नजारा बाहर से साफ दिखाई नहीं देगा. खास बात यह है कि इसके लिए असली रंगीन कांच या महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती. कुछ आसान चीजों की मदद से घर पर ही यह DIY तैयार किया जा सकता है.
कैसे बनाएं खिड़की पर फॉक्स स्टेन्ड ग्लास?
सबसे पहले खिड़की के आकार के हिसाब से कोई डिजाइन चुनें. आप फूल-पत्तियों, ज्योमेट्रिक पैटर्न या अपनी पसंद के किसी दूसरे डिजाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं. डिजाइन को कागज पर बनाकर खिड़की के पीछे रखें या सीधे कांच पर हल्के निशान बनाएं. इसके बाद अलग-अलग हिस्सों के लिए रंग तैयार करें.
गोंद और रंग से तैयार करें डिजाइन
इसके लिए पारदर्शी गोंद में थोड़ी मात्रा में पेंट या उपयुक्त फूड कलर मिलाया जा सकता है. इस्तेमाल से पहले इस मिश्रण को किसी बेकार कांच या प्लास्टिक के टुकड़े पर जरूर टेस्ट करें. पसंद का रंग मिलने के बाद इसे ब्रश की मदद से डिजाइन के हिस्सों में लगाएं. रंग सूखने के बाद जरूरत लगे तो दूसरा कोट भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Furniture Cleaning: मिनटों में चमकाएं चिपचिपा और गंदा लकड़ी का फर्नीचर, बस इन 2 चीजों की पड़ेगी जरूरत
काली लाइन से मिलेगा स्टेन्ड ग्लास जैसा लुक
असली स्टेन्ड ग्लास में अलग-अलग रंगों के बीच जो गहरी लाइन दिखाई देती है. वैसा लुक देने के लिए काले पेंट की पतली लाइन बनाई जा सकती है. इसके लिए बहुत सावधानी से काम करें, ताकि डिजाइन सााफ दिखे. अगर सीधे कांच पर पेंट नहीं करना चाहते तो पारदर्शी शीट या प्लेक्सीग्लास पर डिजाइन बनाकर उसे खिड़की के सामने लगााया जा सकता है.
खिड़की पर काम करते समय वेंटिलेशन का रखें ध्यान
DIY एक्सपर्ट्स की सलाह है कि किसी भी सामग्री को सीधे पूरी खिड़की पर लगाने से पहले छोटे हिस्से पर टेस्ट जरूर करें. खासकर किराये के घर में रहते हैं तो ऐसा तरीका चुनें जिसे बाद में आसानी से हटायाा जा सके. खिड़की पर काम करते समय वेंटिलेशन का ध्यान रखें और सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले स्क्रैपर से कांच को खरोंचने से बचें. इस तरह पर्दों के बिना भी खिड़की को नया लुक दिया जा सकताा है. फॉक्स स्टेन्ड ग्लास कमरे में रंगीन रोशनी का खूबसूरत एहसास देताा है और दिन के समय प्राइवेसी बनाए रखने में भी मदद कर सकता है.
ये भी पढ़ें- जम गई तेल की काली-पीली परत? घर में टाइल्स को साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 ट्रिक्स, लौट आएगी नई जैसी चमक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं