विज्ञापन

सैलून जाने की नहीं होगी जरूरत, घर पर किचन स्पंज की मदद से इस तरह बनाएं नेल आर्ट, आप पर होगी हर किसी की नजर

Nail Art Design: क्या आप जानते हैं कि घर पर आप बड़ी ही आसानी से किचन स्पंज की मदद से नेल आर्ट बना सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको बस दो चीजों की जरूरत होती है.

सैलून जाने की नहीं होगी जरूरत, घर पर किचन स्पंज की मदद से इस तरह बनाएं नेल आर्ट, आप पर होगी हर किसी की नजर
हजारों रुपए बचाएं और घर पर इस तरह से बनाएं नेल आर्ट.

Nail Art: घर पर नेल आर्ट डिजाइन बनाना सुनने में तो बहुत अच्छा लगता है, लेकिन जब इसे खुद करने की बारी आती है, तो आपकी सभी पसंदीदा डिजाइनों के लिए ढेर सारे कलर्स, टूल्स और बहुत मेहनत की जरूरत पड़ती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर आप बड़ी ही आसानी से किचन स्पंज की मदद से नेल आर्ट बना सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको बस दो चीजों की जरूरत होती है. आसान तरीके से आप अपने नेल्स को एकदम सलून वाला लुक दे सकती हैं. एक बार इस तरीके को फॉलो करें और देखें कैसे हर कोई आपकी तारीफ करता है.

किचन स्पंज से बनाएं नेल आर्ट

किचन में बर्तन धोने और पोंछने के काम आने वाले स्पंज की मदद से आप खूबसूरत नेल आर्ट डिजाइन तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस स्पंज का एक इंच का टुकड़ा लेना है और यहां बताए जा रहे तरीके से अप्लाई करना है.

ये भी पढ़ें: सूख गया है आपका नेल पेंट? फेंकने से पहले अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, दोबारा कर पाएंगे इस्तेमाल

इस तरह बनाएं आसान नेल आर्ट

सबसे पहले हाथों को अच्छे से साफ कर सुखा लें. अब हाथों को मॉइश्चराइज कर लें. अब इस पर बेस कलर के लिए कोई न्यूड कोड चुनें. इसे अपने सभी नेल्स पर अप्लाई करें. अब किचन स्पंज को ले और उस पर अपनी पसंद के कलर के ग्लिटर वाले नेल पेंट लगाएं. अब इस स्पंज से अपने नेल्स के ऊपरी छोर पर डैब-डैब करें यानी हल्के-हल्के थपकी दें. इस तरह आप एक खूबसूरत नेल आर्ट तैयार कर पाएंगे. किसी भी पार्टी में जाना हो या डेट पर जाना हो या दूसरा कोई खास मौका हो आप इस तरह से अपने नाखूनों को सजा सकते हैं. इस तरह के नेल आर्ट बनाने के लिए अगर आप सलून में जाते हैं तो आपको सैकड़ों रुपए खर्च करने पड़ते हैं लेकिन घर पर आप बहुत कम खर्च में आप इसे रेडी कर सकते हैं. 

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nail Art, Nail Art At Home, Nail Art Homestead, Nail Art Home Service, Nail Art Home Service Near Me,   Nail Art At Home, Nail Art With  Kitchen Sponge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com