विज्ञापन

सूख गया है आपका नेल पेंट? फेंकने से पहले अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, दोबारा कर पाएंगे इस्तेमाल

Sukhe Hue Nail Paint ko Dobara Istemal Kaise Karein: अगर आपका नेल पेंट सुख गया है तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. नीचे बताए गए कुछ तरीकों से आप उसे दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं.

सूख गया है आपका नेल पेंट? फेंकने से पहले अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, दोबारा कर पाएंगे इस्तेमाल
Sukhe Hue Nail Paint ko Dobara Istemal Kaise Karein
Pexels

Sukhe Hue Nail Paint ko Dobara Istemal Kaise Karein: नेल पेंट हर लड़की की ब्यूटी किट का जरूरी हिस्सा होता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पसंदीदा नेल पेंट कुछ ही दिनों में सूखने लगता है और गाढ़ा हो जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग उसे फेंक देते हैं और नया खरीद लेते हैं. हालांकि, हर बार ऐसा करना जरूरी नहीं है.थोड़ी सी समझदारी और सही ट्रिक अपनाकर आप सूखे हुए नेल पेंट को फिर से इस्तेमाल लायक बना सकते हैं. इससे न सिर्फ आपके पैसे बचेंगे बल्कि आपका पसंदीदा शेड भी लंबे समय तक आपके पास रहेगा. आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके, जिनसे सूखे नेल पेंट को दोबारा यूज किया जा सकता है.

नेल पेंट थिनर का करें इस्तेमाल

अगर आपका नेल पेंट बहुत ज्यादा गाढ़ा हो गया है तो उसमें नेल पेंट थिनर की कुछ बूंदें डालें. इसके बाद बोतल को अच्छे से हिलाएं. इससे नेल पेंट की कंसिस्टेंसी पहले जैसी हो जाती है और वह आसानी से लगने लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

गर्म पानी का तरीका

एक बाउल में हल्का गर्म पानी लें और उसमें नेल पेंट की बोतल को कुछ मिनट के लिए रख दें. इससे नेल पेंट अंदर से पतला हो जाता है और दोबारा स्मूद तरीके से लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: अंडे उबालते समय पानी में नमक क्यों डालते हैं? जानिए इसके पीछे का आसान किचन साइंस

एसीटोन का इस्तेमाल करें सोच-समझकर

कई लोग एसीटोन डालकर नेल पेंट ठीक करने की कोशिश करते हैं. यह तरीका काम तो करता है, लेकिन ज्यादा एसीटोन डालने से नेल पेंट की क्वालिटी खराब हो सकती है. इसलिए इसे बहुत कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें.

बोतल को हमेशा बंद रखें

नेल पेंट को सूखने से बचाने के लिए जरूरी है कि आप हर बार इस्तेमाल के बाद उसकी बोतल को अच्छे से बंद करें. हवा लगने से नेल पेंट जल्दी खराब होता है.

सही जगह पर रखें

नेल पेंट को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें. ज्यादा गर्मी या धूप में रखने से यह जल्दी सूख सकता है.

इन छोटे-छोटे उपायों से आप अपने नेल पेंट को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बार-बार नया खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपकी ब्यूटी किट भी हमेशा अपडेट रहेगी.

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

लेखक के बारे में
img
रुचि पंत
कंटेंट एसोसिएट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sukhe Hue Nail Paint Ko Dobara Istemal Kaise Karein, Dry Nail Polish Reuse, Nail Polish, Nail Polish Bottle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com