एकता कपूर (Ekta Kapoor) को हाल ही में स्मृति ईरानी द्वारा सेफ हैंड्स चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया गया था. इसके बाद उन्होंने इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए खुद का एक हाथ धोते हुए एक वीडियो शेयर किया. एकता सामान्य तौर पर भी अपने हाथों में कई सारे ब्रेस्लेट और अंगूठियां पहने हुए नजर आती हैं, उसी तरह वह इस वीडियो में भी नज आ रही हैं. इस वजह से अपना वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने फैन्स को डिस्केलमर भी दिया लेकिन इसके बाद भी लोग उन्हें ट्रोल करने लगे.
दरअसल, एकता ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, ''मेरी अंगूठी और ब्रेस्लेट के कारण मुझे हाथ धोने में पूरा एक मिनट लगा और इसके बाद मैंने सैनेटाइजर का भी इस्तामल किया और मेरे बालों से परेशान न हों, यह मेरा क्वारंटाइन लुक है.''
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
हालांकि, इसके बाद भी लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ''आपकी ज्वेलरी में अभी बहुत से वायरस हैं और इस वजह से आपका चैलेंज फेल हो गया, आप दोबारा खाली हाथों के साथ इसे ट्राय करें''. वहीं एक अन्य ने लिखा, ''शायद आपको कुछ ब्रेसलेट और अंगूठियों को हटा लेना चाहिए था.''
इस पर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एकता ने लिखा, ''मैंने इस बारे में डॉक्टर से सलाह ली है और इंस्ट्रक्शन के मुताबिक सैनिटाइज कर रही हूं और बाहर जाते वक्त मैं ग्लव्स पहनी हूं. मेरा 13 महीने का बेटा है और इसलिए मैंने प्रोटोकॉल की ड्रिल को पूरा किया है.''
आपको बता दें, एकता सरोगेजी की मदद से मां बनी हैं और उनके बेटे का नाम रावी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं