विज्ञापन

चूहों को किचन से भगाने का देसी तरीका, आटे में मिलाकर रख दें यह एक चीज, दुम दबाकर भागेंगे Rats

क्या आप भी अपने किचन और घर में चूहों के तांडव से परेशान हैं, तो बिना मारे उन्हें भगाने के लिए अपनाएं ये आटे वाला देसी तरीका.

चूहों को किचन से भगाने का देसी तरीका, आटे में मिलाकर रख दें यह एक चीज, दुम दबाकर भागेंगे Rats
घर से चूहों को कैसे भगाएं. (Image @leelaskitchenofficial)

किचन हमारे घर का वो हिस्सा होता है जहां सिर्फ खाना ही नहीं पकता बल्कि, हमारी सेहत भी बनती है. इसलिए यहां की सफाई का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए. लेकिन कई बार जानें-अनजानें ​किचन में कॉकरोच, चूहे हमारी नाक में दम कर देते हैं. ये छोटे-छोटे शैतान न सिर्फ हमारे महंगे कपड़ों, सोफे और जरूरी कागजों को कुतर डालते हैं, बल्कि किचन में रखे खाने को भी खराब कर देते हैं. अगर आप भी किचन और घर में चूहों के आतंक से परेशान हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका बता रहे हैं.

​चूहों से तंग आ चुके हैं और उन्हें बिना मारे अपने घर से हमेशा के लिए दूर भगाना चाहते हैं, तो यूट्यूब चैनल लीला की रसोई पर शेयर इस वीडियो से टिप्स ले सकते हैं. 

आपको बता दें कि इस नुस्खे की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बाजार से कोई महंगी दवा लाने की जरूरत नहीं है. बल्कि आपकी किचन में मौजूद गेहूं का आटा और एक खास सफेद पाउडर ही आपका काम आसान कर देंगे. 

यहां देखें वीडियो-

​इस देसी नुस्खे को बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

सामग्री-

  • ​गेहूं का आटा 
  • ​बेकिंग सोडा 
  • ​हार्पिक 

विधि-

  1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक ऐसा प्लास्टिक का बेकार डिब्बा लें जिसका इस्तेमाल खाने-पीने की चीजों में नहीं होता है. 
  2. अब इसमें दो चम्मच गेहूं का आटा और एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें. 
  3. इन दोनों सूखी चीजों को आपस में अच्छी तरह चम्मच से मिला लें. 
  4. अब इस मिश्रण में थोड़ा सा हार्पिक डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें. 
  5. ​ध्यान रहे कि हार्पिक एक केमिकल है, इसलिए इसे सीधे हाथों से न छुएं. 
  6. हाथ पर एक पॉलिथीन या ग्लव्स पहन लें और फिर इस आटे को अच्छी तरह से मिक्स करें. 
  7. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा पानी या थोड़ा और हार्पिक डालकर इसे एक कड़े यानी टाइट आटे की तरह गूंथ लें. 
  8. जब आटा अच्छे से गूंथ जाए, तो हाथ से पॉलिथीन हटा दें.
  9. अब इस आटे की छोटी-छोटी गोलियां बना लें, ठीक वैसे ही जैसे छोटे कंचे होते हैं.
  10. चूहों को भगाने वाली देसी गोलियां पूरी तरह तैयार हैं.

​चूहों को भगाने के लिए कैसे करें इसका इस्तेमाल?

  • ​इन गोलियों को आपको घर के उन कोनों में रखना है जहां चूहों का आना-जाना सबसे ज्यादा होता है. 
  • रात के समय जब किचन का सारा काम खत्म हो जाए, बर्तन साफ हो जाएं और गैस बंद हो जाए, तब इन गोलियों को गैस स्टोव के पास, फ्रिज के पीछे या नीचे, और किचन के अंधेरे कोनों में रख दें. 
  • आटे और बेकिंग सोडा की खुशबू से चूहे इसे खाने दौड़ेंगे, लेकिन जैसे ही वे इसे खाएंगे, बेकिंग सोडा और हार्पिक के रिएक्शन की वजह से उनके पेट में भारी बेचैनी होने लगेगी. इस बेचैनी से घबराकर चूहे तुरंत खुली हवा की तलाश में आपके घर से बाहर भाग जाएंगे. 

​नोट- जब आप इन गोलियों को रखें, तो आस-पास खाने-पीने की कोई भी खुली चीज न छोड़ें. ऐसा करने से भूखे चूहे सीधे इन गोलियों की तरफ आकर्षित होंगे.

​सावधानी भी है जरूरी!

  • ​इस नुस्खे में हार्पिक और बेकिंग सोडा जैसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए इसे बनाते और रखते समय घर के छोटे बच्चों और पालतू जानवरों को इससे बिल्कुल दूर रखें- 
  • इन्हें ऐसी जगहों पर छिपाकर रखें जहां बच्चों का हाथ आसानी से न पहुंच सके.

ये भी पढ़ें- पहले लोग इग्नोर करते थे, अब लेते हैं सीरियसली, 25 साल की कोमल ने बताया कैसे बदली अपनी पर्सनैलिटी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rats Remedies, Chuho Ko Bhagane Ke Tareeke, Ghar Se Chuhon Ko Kaise Nikale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com