Chhath prasad recipe : दिपावली के छह दिन बाद पड़ने वाला महापर्व छठ कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि की शुरुआत 18 नवंबर दिन शनिवार को सुबह 09 बजकर 18 मिनट से हो रही है जिसका समापन अगले दिन 19 नवंबर दिन रविवार को सुबह 07 बजकर 23 मिनट पर होगा. उदयातिथि पड़ने के कारण छठ पूजा 19 नवंबर को की जाएगी. इस आर्टिकल में छठ पूजा में चढ़ाया जाने वाला प्रसाद ठेकुआ बनाने की आसान विधि बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं बिना देरी किए. Karwa Chauth 2023 : इस करवा चौथ इन खूबसूरत मैसेजेज को बनाएं अपना Whatsapp Status
ठेकुआ बनाने की सामग्री
- इसको बनाने के लिए आपको 300 ग्राम गेहूं का आटा, गुड़ 150 ग्राम, नारियल 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ, तलने के लिए तेल, 2 टेबलस्पून घी और 5 कुटी हुई इलायची चाहिए.
बनाने की विधि - सबसे पहले आप गुड़ को आधा कप पानी में छोटे-छोटे टुकड़े करके गर्म कर लीजिए. एक उबाल जब आ जाए तो पैन में चमचा चलाकर देख लीजिए की पानी घुल गया है कि नहीं गुड़ में. अगर पानी अच्छे से घुल गया है तो फिर इस मिश्रण को छलनी से छान लीजिए. अब आप इस चाशनी में घी मिला लीजिए, फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
इसके बाद आप एक बर्तन में आटा, कुटी इलायची और नारियल का बुरादा डालकर गुड़ मिश्रण डालकर टाइट आटा सान लीजिए. फिर आप आटे से लोई बना लीजिए. अब आप इस लोई को बेलन से बेलकर थोड़ा लंबा कर लीजिए, फिर इसे ठेकुआ वाले सांचे में रख दीजिए हल्का सा दबाव देकर. ऐसे ही आप सारे आटे की लोई बनाकर आप सांचे से ठेकुआ बना लीजिए. इसके बाद आप ठेकुआ कढ़ाई में देसी घी डालकर मीडियम आंच पर तलना शुरू कर लीजिए . ध्यान रखें आंच मीडियम रहे. इससे ठेकुआ कच्चा नहीं रह जाएगा, अंदर तक सिंक जाएगा. जब ठेकुआ सुनहरा भूरा हो जाए तो कढ़ाई से निकाल लीजिए. अब ठेकुआ प्रसाद के लिए तैयार है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं