विज्ञापन

मोगरे के फूलों से भर जाएगा पौधा और महक उठेगा घर, बस अपनाएं गार्डनिंग एक्सपर्ट का ये सीक्रेट

नर्सरी से लाते ही क्यों सूख जाता है मोगरे का पौधा? जानें गार्डनिंग एक्सपर्ट के आसान हैक्स, जो फूलों से भर देगा गमला.

मोगरे के फूलों से भर जाएगा पौधा और महक उठेगा घर, बस अपनाएं गार्डनिंग एक्सपर्ट का ये सीक्रेट
घर पर मोगरे का पौधा कैसे उगाएं? (Image NDTV)

मोगरे के फूलों की महक भला किसे पसंद नहीं? मोगरे की भीनी-भीनी खुशबू पूरे घर और छत को महका देती है. लेकिन गर्मियों में अक्सर नर्सरी से मोगरे का पौधा लाते ही, कुछ समय बाद उसमें फूल आना बंद हो जाते हैं या कलियां गिर जाती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान न हो. क्योंकि आज हम ​गार्डनिंग एक्सपर्ट गायत्री सैनी द्वारा बताए टिप्स आपको बता रहे हैं, जो छत पर मोगरा उगाने और उससे ढेरों फूल पाने का एक बेहद आसान और सही तरीका है. 

​पौधा लाने के बाद कौन सी गलती न करें-

​गायत्री सैनी के अनुसार, नया पौधा लाने के बाद उसे तुरंत शिफ्ट न करें. उसे अपनी छत पर पहले से मौजूद बाकी पौधों के बीच 2 से 3 दिनों के लिए रख दें. इससे पौधा आपकी छत के वातावरण और हवा-पानी के साथ अच्छी तरह तालमेल बिठा लेता है.

मोगरे के पौधे के लिए कैसे गमला तैयार करें- 

  • ​मोगरे के पौधे से ज्यादा से ज्यादा फूल लेने के लिए उसे सही तरीके से और सही न्यूट्रिशन के साथ बड़े गमले में शिफ्ट करना बेहद जरूरी है.
  • सबसे पहले गमले के नीचे बने छेद को किसी दीये के टुकड़े या किसी अन्य चीज से ढक दें.
  • अब गमले क तली में सबसे पहले अपनी किचन का सूखा या गीला कचरा जैसे सब्जियों और फलों के छिलके डालें. 
  • इसके ऊपर अच्छी उपजाऊ मिट्टी डालकर पौधे को लगाएं.
  • नीचे दबा हुआ किचन वेस्ट धीरे-धीरे सड़कर बेहतरीन ऑर्गेनिक खाद में बदल जाता है, जिससे मोगरे की जड़ों को लगातार जरूरी पोषण मिलता रहता है.

    मोगरे के पौधे को कितने घंटे की धूप है जरूरी- 

    ​मोगरा मूल रूप से गर्मियों और धूप को पसंद करने वाला पौधा है. इसे जितनी अच्छी धूप मिलेगी, इसकी ग्रोथ उतनी ही शानदार होगी. अपनी छत पर मोगरे के गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां उसे रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी और अच्छी धूप मिल सके. 

    ​मोगरे के पौधे में कैसे दें पानी- 

    ​पौधों में जरूरत से ज्यादा पानी देना उनकी जड़ों को सड़ा देता है, खासकर मोगरे के मामले में. मोगरे के पौधे में पानी तभी डालें जब गमले की ऊपरी मिट्टी पूरी तरह से सूखी हुई दिखाई दे. उंगली से मिट्टी को छूकर नमी चेक करें और तभी पानी दें. 

    मोगरे के पौधे की पिंचिंग- 

    ​अगर मोगरे का पौधा सिर्फ एक लंबी डंडी की तरह बढ़ता जाएगा, तो उसमें फूलों की संख्या बहुत कम होगी. ज्यादा फूल पाने के लिए पौधे का झाड़ीदार होना जरूरी है. इसके लिए समय-समय पर पौधे की नई टहनियों के ऊपरी हिस्से को उंगलियों की मदद से तोड़ते रहें. 

    ये भी पढ़ें- 41 की उम्र में दुबई की महिला ने बताया सक्सेस का असली मतलब

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Gardening Tips For - Home, Mogra Flower At Home, Mogra Kaise Lagaye
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com