Ghar Par Mogra Plant Kaise Lagaye: मोगरे की महक मन को नहीं घर को भी तरोताजा कर देती है. ऐसे में अगर आप अप्रैल के महीने में घर पर मोगरा लगाने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल सही सोच रहे हैं क्योंकि इस समय मौसम गर्म होने लगता है और पौधा जल्दी बढ़ता है. अगर आप अपने घर की बालकनी, रूम और किचन को मोगरे की सुगंध से भरना चाहते हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए. आज हम आपको बताएंगे घर पर मोगरा कैसे लगाएं.

अप्रैल में मोगरा कैसे लगाएं?
जगह चुनें: मोगरे को धूप बहुत पसंद है, इसलिए बालकनी, खिड़की के पास या गार्डन में धूप वाली जगह को चुन सकते हैं.
मिट्टी तैयार करें: मोगरा हल्की और पानी जल्दी निकलने वाली मिट्टी में जल्दी बढ़ता है. ऐसे में आप 50% गार्डन सॉइल, 25% बालू (रेत) और 25% कंपोस्ट या गोबर खाद को मिलाकर मिट्टी को तैयार कर सकते हैं.
कटिंग कैसे लगाएं: अप्रैल के महीने में आप मोगरा को दो तरीकों से पहला तैयार पौधा खरीदकर और दूसरा कटिंग लगाकर लगा सकते हैं.

कटिंग कैसे करें: 5 से 6 इंच की कड़ी, स्वस्थ डंडी लें, इसके नीचे से पत्ते हटा दें, कटिंग को मिट्टी में 2 से 3 इंच गहराई तक लगाएं और फिर हल्का पानी डालें. बता दें 2 से 3 हफ्तों में नई पत्तियां आने लगेंगी.
पानी कैसे दें: अप्रैल में मौसम गर्म होने लगता है, इसलिए रोजाना हल्का पानी दें ताकि मिट्टी सूखी न रहे.
खाद कब और कैसे डालें: महीने में एक बार कंपोस्ट डालें या फूल आने के लिए डीएपी 2 से 3 दाने मिट्टी में मिला दें. इससे फूल ज्यादा और बड़े आते हैं.
इसे भी पढ़ें: साइंस+ फैशन का कमाल: टी‑रेक्स के कोलेजन से बना दुनिया का सबसे अनोखा हैंडबैग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं