- ब्लड शुगर कम करते हैं कुछ पत्ते.
- डाइट में किया जा सकता है शामिल.
- इन्हें कहते हैं नेचुरल इंसुलिन.
Blood Sugar Control: डायबिटीज सेहत को कई तरह से प्रभावित करती है. ना सिर्फ अंदरूनी बल्कि बाहरी रूप से भी शरीर पर डायबिटीज के कई लक्षण देखने को मिलते हैं. इस रोग में लगातार ब्लड शुगर (Blood Sugar) को सामान्य बनाए रखने की चुनौती होती है जिसके लिए खानपान पर खास ध्यान देना पड़ता है. क्या खाना है और क्या नहीं कि बड़ी सूची है जिसे फॉलो करना अनिवार्य होता है. इस लेख में आपको खानपान से जुड़े कुछ टिप्स बताए जा रहे हैं. ऐसे कुछ पत्ते हैं जिनका सेवन डायबिटीज में अच्छा माना जाता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इन पत्तों को नेचुरल इंसुलिन (Natural Insulin) भी कहते हैं क्योंकि यह ब्लड शुगर मैनेज करने में मददगार हैं. आइए जानें कौन से हैं ये पत्ते.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले पत्ते | Leaves That Control Blood Sugar
आम के पत्ते
आम के पत्ते ब्लड शुगर को स्टेबलाइज कर सकते हैं. इनमें पेक्टिन, विटामिन सी और फाइबर की अच्छी मात्रा पायी जाती है. ये पत्ते डायबिटीज के साथ-साथ कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में भी असरदार होते हैं. इन पत्तों (Mango Leaves) के सेवन के लिए आप इनका पानी बनाकर पी सकते हैं. 10 से 15 आम के पत्ते लें और उन्हें पानी में डालकर उबाल लें. जब पानी अच्छी तरह उबल जाए तो इसे रातभर रखा रहने दें और अगले दिन छानकर पी लें.
खाने में स्वाद का तड़का लगा देने वाले करी पत्ते (Curry Leaves) चबाना डायबिटीज में अच्छा साबित होता है. इन पत्तों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक है. आप रोज सुबह इन्हें चबा सकते हैं या फिर सब्जी में इन्हें डाला जा सकता है.
अश्वगंधा की पत्तियांशुगर कंट्रोल करने के लिए अश्वगंधा की पत्तियों का सेवन भी किया जाता है. इन पत्तों को सुखाकर पीसा जाता है और फिर इनका पाउडर बनाया जाता है. इसके बाद हल्के गर्म पानी के साथ इस पाउडर को खाते हैं. ब्लड शुगर नियंत्रित करने का काम करते हैं ये पत्ते.
मेथी के पत्ते
मेथी के पत्ते (Fenugreek Leaves)और बीज दोनों ही डायबिटीज की डाइट में शामिल किए जाते हैं. मेथी के पत्तों की सब्जी या सलाद बनाकर खा सकते हैं. वहीं, मेथी के दानों को भिगोकर और पीसकर खाया जाता है.
किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें क्योंकि सेवन की मात्रा और तरीका आपके ब्लड शुगर के स्तर पर निर्भर करता है जिसकी सही जानकारी आपको चिकित्सक से ही मिलेगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Video: क्या आपने शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को गरबा करते देखा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं