Face exercise : अगर आपका चेहरा और चिन फैट के कारण लटकने लगा है, तो फिर आपको उसे कम करने के बारे में सोचना चाहिए. नहीं तो आप समय से पहले बूढ़ी नजर आने लगेंगी. ऐसे में आज हम आपको यहां पर कुछ आसान एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आपके चेहरे और ठुड्डियों के आस जमी चर्बी आसानी से कम होना शुरू हो जाएगी. बस आपको हमारे द्वारा बताए जाने वाली एक्सरसाइज को हर दिन 5 मिनट करना होगा, फिर देखिए कैसे आपका फेस पतला होने शुरू हो जाएगा. अगर आप इसे रूटीन से फॉलो करते हैं तो 15 दिन में ही असर नजर आने लगेगा.
चेहरे का फैट कैसे करें कम
चिन लिफ्ट (chin lift) - डबल चिन को कम करने के लिए आप चिन लिफ्ट योग करें. इसमें आप अपनी ठुड्डी को उठाकर सीलिंग की तरफ देखें. इससे आपकी चिन पर दबाव बनेगा और फैट गलेगा खिंचाव आने से.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाउट एक्सरसाइज (pout exercise) - पाउट एक्सरसाइज करके आप अपने गालों से फैट को कम कर सकती हैं. इससे आपके चिक्स टाइट होंगे आप चेहरे को अच्छा आकार मिलेगा.
अल्फाबेट एक्सरसाइज (Alphabet exercise) - यह एक्सरसाइज भी डबल चिन (double chin) को कम करने में बहुत कारगर है. बस आपको ओ और ई बोलना है तेज-तेज जिससे आपके गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न हो. इससे डबल चिन जल्दी कम होती है.
सीलिंग किस (Ceiling exercise) - यह एक्सरसाइज बहुत आसान है. बस आपको सीधा खड़ा होना है फिर अपने कमरे की छत की और गर्दन उठाकर देखते हुए पाउट बनाना है जिससे आपकी मांसपेशियों में खिंचाव हो. इससे आपकी चिन की चर्बी गलाने में मदद मिलेगी.
अस्वीकरण : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं