विज्ञापन

नोएडा नहीं, दिल्ली की वो मार्केट जहां कौड़ियों के भाव मिलता है बिजली का सामान, वीकेंड पर जरूर करें विजिट

Delhi Cheap Market: क्या आप भी इलेक्ट्रॉनिक्स का समान कम दाम में खरीदना चाहते हैं, अगर हां, तो इस आर्टिकल में जानें दिल्ली की उस मार्केट के बारे में जहां आपको एक बार जरूर विजिट करना चाहिए.

नोएडा नहीं, दिल्ली की वो मार्केट जहां कौड़ियों के भाव मिलता है बिजली का सामान, वीकेंड पर जरूर करें विजिट
Budget Shopping Delhi: दिल्ला में इलेक्ट्रॉनिक्स कहां सस्ता मिलता है. (AI Generated Image)

​Delhi Electronics Shopping Guide: नया घर हो या पुराने घर की लाइट बदलना हों, बजट का नाम सुनते ही सबसे पहले टेंशन होने लगती है. क्योंकि बिजली का सामान आज के समय में काफी महंगा हो गया है. एक छोटा सा बोर्ड या फैंसी लाइट खरीदने जाओ, तो जेब ढीली हो जाती है. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि दिल्ली में एक मार्केट ऐसी भी है जहां आप आधे से भी कम पैसे में थैला भर कर समान ला सकते हैं. जी हां आपने सही सुना. आज हम आपको दिल्ली के उस बाज़ार के बारे में बताएंगे जिसे 'इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ-साथ रिटेल और होलसेल के लिए भी जाना जाता है. तो चलिए बिना किसी देरी आर्टिकल पर चलते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली का गफ्फार मार्केट- (Delhi Gaffar Market Karol Bagh)

​करोल बाग की गफ्फार मार्केट को 'ग्रे मार्केट' के नाम से भी जाना जाता है. अगर आपको मोबाइल चार्जर, हेडफोन, स्पीकर, लैपटॉप या फिर किचन का छोटा-मोटा बिजली का सामान (जैसे मिक्सी या केतली) चाहिए, तो गफ्फार मार्केट से सस्ती जगह कोई नहीं है.
​खास बात- यहां मोलभाव यानी बारगेनिंग बहुत चलती है. अगर आप सही से रेट कम करा लें, तो सामान बहुत ही सस्ता मिल जाएगा.
​सावधानी- यहां सामान खरीदते वक्त वारंटी और बिल का ख्याल जरूर रखें. 

ये भी पढ़ें- मेरा बेटा एग्जाम और स्कूल टेस्ट का नाम सुनते ही बीमार हो जाता था, इन 5 आसान तरीकों से मैंने दूर भगाया उसका डर

किन बातों का रखें ध्यान-

  • मोलभाव करना न भूलें- इस बाज़ार में दुकानदारों द्वारा बताए गए पहले दाम पर कभी न खरीदें. थोड़ा कम जरूर करवाएं.
  • ​चेक करके लें- इलेक्ट्रॉनिक सामान है, इसलिए दुकान पर ही चेक कर लें कि वह चल रहा है या नहीं.
  • भीड़ से बचें- अगर शांति से शॉपिंग करनी है, तो दोपहर 12 बजे से पहले पहुंच जाएं. क्योंकि दोपहर तक यहां बहुत भीड हो जाती है.

ये भी पढ़ें- नोएडा की इन सस्ती मार्केट्स के आगे दिल्ली का सरोजिनी बाजार भी फेल! वीकेंड पर जरूर करें विजिट

Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com