Biotin at home : बायोटिन पानी में घुलनशील विटामिन है जो विटामिन बी परिवार का एक हिस्सा है. इसे विटामिन बी 7 या विटामिन एच के नाम से भी जाना जाता है. बायोटिन मानव शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन में से एक है. यह विटामिन स्किन को हेल्दी शाइनी बनाए रखने और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती है. अगर इसकी कमी शरीर में होती है तो बालों का झड़ना, स्किन में सूखापन, थकावट, मसल पेन, नींद की कमी जैसी परेशानी शुरू हो जाती है. आपको बता दें कि 10 वर्ष से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को प्रतिदिन 30 से 80 एमसीजी बायोटिन की आवश्यकता होती है. वहीं, गर्भवती महिलाओं को थोड़ी अधिक मात्रा में बायोटिन की जरूरत होती है. ऐसे में आज हम आपको बायोटिन पाउडर घर पर कैसे बनाएं इसके बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं.
बायोटिन पाउडर कैसे बनाएं
- 1 कप जई
- 1/3 कप बादाम
- 1/3 कप मूंगफली
- 1/4 कप कद्दू के बीज
- 1/4 कप सूरजमुखी के बीज
- 1/3 कप अलसी के बीज
- 1/4 कप सूखा नारियल
- 1/2 कप केले का पाउडर
- 1/4 कप कोको पाउडर
- 1/4 कप गुड़ पाउडर
- 1/3 कप दूध पाउडर (वैकल्पिक)
बनाने की विधि
- जई को कच्चे लोहे के पैन में सूखा भून लें
- बादाम, सूरजमुखी के बीज और कद्दू के बीज के साथ मूंगफली को भी सूखा भून लें
- दूसरे पैन में अलसी और सूखे नारियल को सूखा भून लें
- सभी सूखी भुनी सामग्री को ठंडा करने के लिए एक बड़ी प्लेट में इकट्ठा कर लीजिए
- अब सामग्री को दो सेक्शन में पीसना शुरू करें
- जब आप पहले सेट को पीस लें तो उसमें केला पाउडर और कोको पाउडर मिलाएं
- दूसरे बैच को पीसने के बाद इसमें गुड़ का पाउडर मिलाएं
- आखिरी सेट में मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह पीस लें
- अब सभी पिसे हुए मिश्रण को एक साथ मिला लें
- अब आप बायोटिन पाउडर को एयर टाइट कंटेनर में रखना न भूलिए.
बायोटिन पाउडर के फायदे
- वजन घटाने को बढ़ावा देता है
- कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है
- महिलाओं में हार्मोनल संतुलित करता है
- शरीर में पाचन संबंधी विकारों को रोकने में मदद करता है
- दिल और आंत दोनों के लिए अच्छा है
- मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं