How To Fresh Coriander And Green Chilli: धनिया की खुशबू और मिर्च का तीखापन किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. बाजार से जब हम एकदम हरी-भरी धनिया पत्ती और हरी मिर्च खरीद कर लाते हैं, तो मन खुश हो जाता है. लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है जब दो दिन बाद ही धनिया सड़ने लगता है और मिर्च गलने लगती है. क्या आप भी इस बात से सहमत हैं. अगर आपका जवाब हां है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप इन्हें हफ्तों तक फ्रेश रख सकते हैं.

धनिया और मिर्च को स्टोर करने का तरीका- How To Store Coriander And Green Chilli:
- धनिया की सफाई- धनिया लाने के बाद सबसे पहले उसे साफ करें. इसमें मौजूद घास, पीली पत्तियां या सड़ी हुई डंडियों को अलग निकाल दें. याद रखें, एक सड़ी हुई पत्ती पूरे गुच्छे को खराब कर सकती है.
- टिश्यू पेपर- एक एयरटाइट डिब्बा लें. उसके नीचे टिश्यू पेपर या अखबार बिछाएं. अब धनिया को उसके ऊपर रखें और ऊपर से भी एक टिश्यू पेपर से ढक दें. इससे एक्स्ट्रा नमी पेपर सोख लेगा और धनिया हफ्ते भर तक खराब नहीं होगी.
- गिलास- अगर आपके पास डिब्बा नहीं है, तो एक गिलास में थोड़ा पानी भरें. धनिया की जड़ों को पानी में डुबोकर रखें और ऊपर से एक पॉलीथीन से ढक दें. इसे फ्रिज में रख दें, धनिया हफ़्तों तक हरी रहेगी.
- डंठल तोड़े- मिर्च सबसे पहले डंठल (Stem) से खराब होना शुरू होती है. मिर्च लाने के बाद सबसे पहले उसके ऊपर के डंठल तोड़कर अलग कर दें. यह मिर्च की लाइफ बढ़ाने का सबसे बेस्ट तरीका है.
- नमी- मिर्च को भी धोकर सुखा लें. फिर एक जिप-लॉक बैग या एयरटाइट कंटेनर में टिश्यू पेपर के साथ रखें.
ये भी पढ़ें- गर्मियों में तपती छत को ठंडा करने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं