विज्ञापन

छोटे किचन में होती है परेशानी? बिना तोड़-फोड़ ये 5 स्मार्ट जुगाड़ बना देंगे रसोई को खुला-खुला और सुपर स्टाइलिश

Small Kitchen Organization Idea: अगर आपका भी किचन छोटा है और वो हर वक्त फैला रहता है क्योंकि आपके किचन में जगह कम है तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स जो आपको छोटे किचन को बड़ा बनाने में आपकी मदद करेंगे.

छोटे किचन में होती है परेशानी? बिना तोड़-फोड़ ये 5 स्मार्ट जुगाड़ बना देंगे रसोई को खुला-खुला और सुपर स्टाइलिश
छोटे किचन को बड़ा और स्टाइलिश बनाने के आसान 5 जुगाड़. ( Image Credit-AI)

Small Kitchen Organization Idea: हमारे घर का हर कोना अगर सजा हुआ और साफ-सुथरा रहता है तो इसका असर हमारे मन पर और मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है. हर कोई चाहता है कि उसके घर का हर कोना चमकता हुआ और सुंदर दिखे. ऐसे में हम किचन को कैसे भूल सकते हैं, जहां पर दिन के हर समय जाना होता है. सुबह के नाश्ते से लेकर लंच, स्नैक्स और डिनर तक इस हिस्से का इस्तेमाल ज्यादा होता है. ऐसे में किचन स्पेसियस और साफ-सुथरा ही अच्छा लगता है. लेकिन आज कम समय में छोटा किचन ज्यादातर घरों की हकीकत है. 

छोटे किचन में जगह कम होने की वजह से सामान रखने में दिक्कत होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटा किचन होना कोई समस्या नहीं है. बस अगर आपने उसे सही से ऑर्गेनाइज कर के रखा हो. इस बात में कोई शक नहीं है कि आप छोटे किचन को अगर सही तरीके से व्यवस्थित कर के रखेंगे तो जगह की कमी आपके लिए कभी समस्या नहीं बनेगी. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे स्मार्ट प्लानिंग और बिना तोड़-फोड़ या ज्यादा खर्च किए भी आप अपने छोटे किचन को बड़ा और स्टाइलिश दिखा सकते हैं. बस कुछ स्मार्ट जुगाड़ अपनाने की जरूरत है.

छोटे किचन को बड़ा दिखाने के लिए क्या करें ( How to Organise Small Kitchen to Look Big and Spacious)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

1. दीवारों का सही इस्तेमाल करें

जब किचन छोटा हो और जगह की कमी हो तो ऐसे में दीवारों का इस्तेमाल सही तरीके से करना आपके लिए एक स्मार्ट च्वाइस हो सकती है. छोटे किचन में दीवारें आपकी सबसे बड़ी मददगार होती हैं. दीवार पर शेल्फ, हुक या रॉड लगाकर आप बर्तन, मसाले और किचन टूल्स टांग सकते हैं. ऐसा करने से काउंटर क्लीन और खाली रहेगा. 

इसके अलावा आप मैग्नेटिक स्ट्रिप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसमें आप चाकू, चम्मच और मेटल टूल्स को चिपका सकते हैं.

ये भी पढ़ें: नोएडा में खरीदना है सबसे सस्ता फर्नीचर, ये जगह है बेस्ट, बचत के साथ मिलेगा क्लासी सामान 

2. मल्टी-यूज फर्नीचर 

जगह कम होने पर आपको हमेशा ऐसे फर्नीचर खरीदने चाहिए जिनका मल्टी यूज किया जा सके. ऐसे फर्नीचर जो एक से ज्यादा काम आएं. 

आप स्टोरेज वाला स्टूल या फोल्ड होने वाली टेबल खरीद कर किचन में रख सकते हैं. इससे जगह भी बचेगी और किचन स्मार्ट भी लगेगा.

3. लाइट रंगों का इस्तेमाल करें

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

किचन में डार्क रंगो का इस्तेमाल उस जगह को छोटा और भरा हुआ दिखा सकता है. इसलिए आप किचन में हमेशा लाइट और हल्के पेस्टल रंगों का ही इस्तेमाल करें और इसी रंग का किचन रखें. लाइट रंग जगह को बड़ा और साफ-सुथरा दिखाते हैं. 

4. रोशनी और शीशे का कमाल

किचन में की गई अच्छी लाइटिंग भी आपके छोटे किचन को बड़ा दिखाने में मदद करती है. आप किचन में LED लाइट्स लगाएं. इसके साथ ही आप किसी जगह पर शााशा या फिर ग्लासी फ्लोर का इस्तेमाल करें. ये आपके किचन को खुला-खुला और साफ दिखाने में मदद करेगा.

5. स्मार्ट स्टोरेज बॉक्स 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

आप छोटे-छोटे कंटेनर और स्टैक करने वाले बॉक्स का इस्तेमाल करें. इससे आपका सारा सामान ऑर्गेनाइज रहेगा और ज्यादा जगह भी नहीं घिरेगी. कोशिश करें कि आप जिन डिब्बों में समान स्टोर कर रहे हैं वो ट्रासपैरेंट हो, ऐसा करने से आपको सामान खरीदने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

6. सिंक की जगह का सही इस्तेमाल 

अमूमन सिंक के नीच की पूरी जगह वेस्ट हो जाती है. ऐसे में आप इसका इस्तेमाल सही तरीके से कर सकते हैं. आप सिंक के नीचे की जगह पर आप क्लीनिंग सप्लाइज के लिए कैबिनेट बनवा कर रखें. आप यहां पर स्टिक हो जाने वाले स्टोर बॉक्स रख सकती हैं. जिसमें आप क्लीनिंग का समान रख सकते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Small Kitchen Organization Ideas, Small Kitchen Organization, Small Kitchen Ideas, Kitchen Space Saving Tips, Small Kitchen Hacks, Modular Kitchen Tips, Kitchen Organization Ideas, Space Saving Kitchen, Small Kitchen Storage, Kitchen Decor Ideas, Compact Kitchen Design, Kitchen Organization Hacks, Smart Kitchen Solutions, Tiny Kitchen Tips, Kitchen Makeover Ideas, Modern Kitchen Hacks, Space Optimization Kitchen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com