Ayurvedic remedy for white hair: आजकल कम उम्र में बाल सफेद होना एक आम समस्या बन गई है. पहले जहां बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होते थे, वहीं अब युवा भी इस समस्या से परेशान रहने लगे हैं. इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान, स्ट्रेस, प्रदूषण और केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल करना आदि कारण जिम्मेदार होते हैं. अब, सफेद बालों को छिपाने के लिए ज्यादातर लोग महंगी डाई या हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इस तरह के प्रोडक्ट भी समय के साथ बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में यहां हम आपको सफेद बालों को वापस काला बनाने का एक बेहद आसान और नेचुरल तरीका बता रहे हैं. ये खास तरीका फेमस आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे पाएं सफेद बालों से छुटकारा?
डॉक्टर जैदी बताते हैं, आयुर्वेद में एक खास नुस्खा है, जो सफेद बालों की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है. इसके लिए आप घर पर ही एक खास तेल बनाकर बालों में लगा सकते हैं.
चाहिए होंगी ये चीजें-- इस तेल को बनाने के लिए आपको 200 ml सरसों का तेल
- 20 ग्राम भृंगराज
- 20 ग्राम जटामांसी
- 5 ग्राम सूखा आंवला और
- 25 ग्राम मेथी दाना की जरूरत होगी.
- इसके लिए सबसे पहले कांच के एक साफ जार में सरसों का तेल भर लें.
- अब, भृंगराज और जटामांसी को छोटे-छोटे टुकड़ों में टोड़ें और तेल में डाल दें.
- सूखा आंवला और मेथी दाना को हल्का कूटकर उसी तेल में मिला दें.
- इतना करने के बाद इस जार को 10-12 दिन तक धूप में रखें.
- फिर इस तेल को लोहे की कढ़ाई में धीमी आंच पर हल्का गर्म करें.
- जब, तेल हल्का पक जाए, तब गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें.
- ठंडा होने पर आप तेल को स्टोर कर रख सकते हैं.
- डॉक्टर जैदी पहले एक महीने तक रोजाना इस तेल को बालों की जड़ों में लगाने की सलाह देते हैं.
- एक महीने बाद इसे एक दिन छोड़कर लगाएं.
- तेल को रातभर बालों में लगा रहने दें और अगली सुबह हल्के सल्फेट-फ्री शैंपू से बाल धो लें.
- बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें.
डॉक्टर जैदी बताते हैं, अगर आपकी उम्र 30-35 साल से कम है, तो इस नुस्खे से सफेद बाल धीरे-धीरे काले भी हो सकते हैं. वहीं, अगर उम्र ज्यादा है, तो भी इससे बालों का और सफेद होना रुक सकता है. नियमित तौर पर इस नुस्खे को आजमाने से आपको 2-3 महीने में ही फर्क नजर आने लगेगा. ये तेल पूरी तरह से नेचुरल है और बिना साइड इफेक्ट के फायदा पहुंचाता है. ऐसे में आप भी इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं