- पुडुचेरी अपने शांतिपूर्ण माहौल और सुरम्य समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है.
- मुन्नार निश्चित रूप से आपकी सभी परेशानियों को दूर कर देगा.
- यूनेस्को-सूचीबद्ध हम्पी अविश्वसनीय रॉक-कट मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है.
Best place for women solo traveling : अपने आस-पास आपने पुरुषों को अकेले यात्रा पर जाते जरूर देखा होगा, लेकिन महिलाओं व लड़कियों को ऐसा करते कम ही देखा होगा. क्योंकि उनके अंदर एक असुरक्षा की भावना रहती है जिसके कारण उन्हें कहीं घूमने जाने के लिए किसी का साथ चाहिए होता है. उनके अंदर डर होता है, जो उन्हें अकेले यात्रा करने के निर्णय से रोकता है. लेकिन आज हम आपको यहां पर भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जिसे आप इस महिला दिवस पर सोलो ट्रैवल के लिए चुन सकती हैं. निश्चित ही ये जगहें आपको कुछ पल की शांति और अपने साथ वक्त बिताने का एक मौका देंगी.
हरियाणा वाले इन जगहों पर दोस्तों के साथ जा सकते हैं लॉन्ग ड्रॉइव पर
वूमेन सोलो ट्रैवलर के लिए जगह
सिक्किम - Sikkimआपक नॉर्थ ईस्ट सिटी सिक्किम जा सकती हैं. यहां आपको बर्फीली पहाडियां देखकर आंखों को निश्चित ही सुकून मिलेगा.

आप यहां पर गुरुडोंगमार झील, युमथांग घाटी, त्सोंगमो झील, युकसोम, नाथू ला, गंगटोक, पेलिंग, सिंगालिला राष्ट्रीय उद्यान, गोइचा ला, खांगचेंदज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान, रमटेक मठ, दो द्रुल चोर्टेन देख सकती हैं. यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई होता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पुडुचेरी न केवल अपने शांतिपूर्ण माहौल और सुरम्य समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है,बल्कि बल्कि अपनी फ्रांसीसी-प्रेरित संस्कृति के लिए पर्यटकों के बीच जाना जाता है.

यहां पर आपको रंगीन घर देखने को मिलेंगे.पुडुचेरी में आप रॉक बीच, पैराडाइज बीच, अरबिंदो आश्रम, ऑरोविले और मातृमंदिर, सेरेनिटी बीच, व्हाइट टाउन, फ्रांसीसी युद्ध स्मारक, बॉटनिकल गार्डन, प्रोमेनेड बीच घूम सकते हैं. आप यहां पर साल के किसी महीने घूम सकती हैं.
International Women's Day पर महिलाएं इन जगहों पर कर सकती हैं फ्री में विजिट, यहां जानिए पूरी डिटेल्स
हम्पी - Hampiथोड़ा हटकर लेकिन काफी दिलचस्प, यूनेस्को-सूचीबद्ध हम्पी अपने अविश्वसनीय रॉक-कट मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है. हालाँकि इसके अधिकांश हिस्से अब खंडहर हो चुके हैं.

कोई भी महिला जो कुछ समय के लिए शहर से दूर जाना चाहती है और शांति के दायरे में रहना चाहती है, उसे निश्चित रूप से कर्नाटक की इस छोटी सी जगह पर जाना चाहिए. अक्टूबर से मार्च घूमने के लिए बेस्ट टाइम है.
मुन्नार - Munnarमुन्नार निश्चित रूप से आपकी सभी परेशानियों को दूर कर देगा. जहां तक नजर जाए चाय के बागान, झिलमिलाती झीलें जो आपको डुबकी लगाने पर मजबूर कर देंगी.

लंबी पैदल यात्रा के अनुभव, सुहावना मौसम और स्थानिक वन्य जीवन, आपको ना भूलने वाले अनुभव दे सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं