Road trip from Haryana : अगर आप हरियाणा के रहने वाले हैं और दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो फिर आपको यहां पर हम कुछ ऐसी जगह बताने जा रहे हैं जहां पर आप अपने दोस्तों के साथ आसानी से लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं. हम जिन जगहों के बारे में बताने वाले हैं हरियाणा से ज्यादा दूर नहीं हैं.तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं उन प्लेसेज के बारे में. नोएडा के ये शिव मंदिर हैं बहुत फेमस, महाशिवरात्रि पर जरूर जाएं दर्शन के लिए
हरियाणा से लॉन्ग ड्राइव
- रोड ट्रिप पर आपको जाना है तो फिर सिरमौर घूमने जा सकते हैं. यह जगह हिमाचल में है और पहाड़ियों और ग्रामीण परिवेश से ढकी हुई है. यहां पर हरे भरे पहाड़ रोड ट्रिप में चार चांद लगा देते हैं.
- हिमाचल का हिल स्टेशन कसोल इतना खूबसूरत है कि एकबार जो चला गया उसे वापस आने का मन नहीं करेगा. यहां आप खीरगंगा, मलाणा गांव घूमने जा सकते हैं.
- हरियाणा से दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दमदमा लेक जा सकते हैं. यह झील गुरुग्राम अलवर रोड पर स्थित है. यह भी आपके लिए यादगार ट्रिप हो सकती है.
- हिमालय की निचली पहाड़ियों के बीच स्थित ये जगह दोस्तों के साथ रोड ट्रिप के लिए बेस्ट प्लेस है. यहां आप कैक्टस गार्डन, मनसा देवी मंदिर, पिंजौर गार्डन, गुरुद्वारा नाडा साहिब और फलों के बाग घूम सकते हैं.
भारत की इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर
युमथांग घाटी, सिक्किम
युमथांग घाटी, जिसे सिक्किम की फूलों की घाटी भी कहा जाता है, प्रकृति का स्वर्ग है। यह स्थान प्राचीन नदियों, गर्म झरनों, सुंदर याक और हिमालयी सुंदरता से भरपूर है. उत्तरी सिक्किम जिले में स्थित, घाटी की ऊंचाई 3564 मीटर है और यह गंगटोक से लगभग 150 किमी दूर है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
तुंगनाथ, उत्तराखंड
भारत में एक धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र, तुंगनाथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में समुद्र तल से 12073 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. यह भव्य स्थान दुनिया में भगवान शिव के सबसे पुराने और सबसे ऊंचे मंदिर के लिए जाना जाता है. यहां शिव भक्त एकबार जाने की इच्छा रखते हैं.
एक बार जब आप यहां आ जाएंगे, तो आप इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. बर्फ से ढ़का मंदिर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है.
पहलगाम, कश्मीरकश्मीर निश्चित रूप से एक स्वर्ग है और इस राज्य का हर कोना सुंदर है. लेकिन फिर भी, कश्मीर में पहलगाम थोड़ा जादुई और अधिक सुंदर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं