Skin Care: कई फेस वॉश और क्लींजर में ऐसे केमिकल्स मौजूद होते हैं जिनका लंबे समय तक इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान पहुंचता है. ऐसे में अगर आप अपने चेहरे को साफ करने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं. बेसन (Besan) न केवल आपकी स्किन को डीप क्लीन करेगा बल्कि डेड स्किन सेल्स, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करने में मदद करेगा. रोजाना इससे चेहरा धोने से कील-मुंहासे, दाग धब्बे और झुर्रियों से भी छुटकारा मिलने लगेगा. चलिए, बिना देरी किए जान लीजिए चेहरे पर किस तरह लगाया जा सकता है बेसन.
बेसन से करें चेहरे की सफाई | How To Clean Face With Gram Flour
बेसन एक नेचुरल क्लींजर का काम करता है और स्किन को ग्लोइंग, सॉफ्ट और पिंपल फ्री बनाने में मददगार है. लेकिन बेसन से डायरेक्ट चेहरा धोने की जगह अगर आप इसमें कुछ चीजों को मिलाकर इससे चेहरे को साफ करेंगे, तो कई बेनिफिट्स आपको मिल सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
बेसन और गुलाब जल से धोएं चेहरा : एक चम्मच बेसन में एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं, हल्का सूखने दें फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए अपने फेस को क्लीन कर लें. इससे स्किन डीप क्लीन होती है और ग्लोइंग नजर आती है.
बेसन और कच्चे दूध का करें इस्तेमाल : चेहरे को डीप क्लीन करने के लिए बेसन और कच्चा दूध (Raw Milk) बहुत फायदेमंद होता है. इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है और स्किन की रंगत को बढ़ाता है. आप एक कटोरी में दो चम्मच बेसन और दो चम्मच दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. चाहे तो चुटकी भर हल्दी भी डालें. इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 5-10 मिनट रखें और हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें.
बेसन और टमाटर के रस का करें इस्तेमाल : बेसन और टमाटर का रस (Tomato Juice) स्किन को निखारने में मदद करता है. दो चम्मच बेसन में दो-तीन चम्मच टमाटर का रस मिलाएं, इसे अपने चेहरे, गर्दन या टैनिंग वाले हिस्से पर लगाएं. 10 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. इससे दाग-धब्बे कम होते हैं. टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है. इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है.
बेसन और दही का इस्तेमाल करें : बेसन और दही (Dahi) स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. आप एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दही को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं. इसे अपने चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें. इससे डेड स्किन सेल्स रिमूव होती हैं. स्किन हाइड्रेट होती है और इंस्टेंट ग्लो मिलता है.
बेसन और शहद का करें इस्तेमाल: बेसन और शहद स्किन के लिए किसी मैजिक से कम नहीं होते हैं. आप एक चम्मच बेसन में दो चम्मच शहद मिलाएं. चाहे तो मुल्तानी मिट्टी भी ऐड करें. अच्छी तरह से मिक्स करके इसे अपने चेहरे पर कुछ देर के लिए लगा रहने दें. ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें. इससे मुंहासे, दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद मिलती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं