Healthy Nuts: जब सूखे मेवों की बात आती है तो अक्सर काजू, बादाम या अखरोट का ही जिक्र होता है. लेकिन, एक ऐसा सूखा मेवा (Dry Fruit) भी है जिससे शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. इस सूखे मेवे का नाम है हेजलनट. फाइबर से भरपूर हेजलनट (Hazelnut) पाचन के लिए अच्छा है, कब्ज जैसी दिक्कतों को दूर रखता है और शरीर के वजन पर भी असर दिखाता है. हेजलनट में हेल्दी फैट्स, विटामिन और खनिज भी होते हैं. यहां जानिए हेजलनट खाने पर शरीर को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.
नहाने के पानी में मिला दी फिटकरी तो शरीर पर होता है कुछ ऐसा असर, जानिए क्या हैं इसके फायदे
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हेजलनट खाने के फायदे | Benefits Of Eating Hazelnut
वजन होता है कमशरीर के बढ़े हए वजन को कम करने के लिए हेजलनट खा सकते हैं. हेजलनट खाने पर शरीर को भरपूर फाइबर और प्रोटीन मिलता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है और एक्सेस फूड इंटेक कम हो जाता है. ऐसे में हेजलनट खाने पर वेट कंट्रोल में रहने में मदद मिलती है.
दिल की सेहत रहती है अच्छीहेजलनट लिपिड प्रोफाइल को बेहतर करते हैं. इससे दिल की दिक्कतें दूर रहती हैं और दिल की सेहत (Heart Health) बने रहने में मदद मिलती है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते हेजलनट शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाते हैं. गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में भी हेजलनट के फायदे नजर आते हैं.
ब्लड शुगर लेवल्स होते हैं कमखानपान में हेजलनट शामिल करने पर डायबिटीज के मरीजों को भी इसके फायदे मिल सकते हैं. हेजलनट इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करने में असरदार है और इसे खाने पर ब्लड शुगर लेवल्स कम हो सकते हैं.
हड्डियों को मिलती है मजबूतीउम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती हैं. हड्डियां कमजोर होने लगती हैं तो उनकी टूटने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी हेजलनट खाए जा सकते हैं. विटामिन और खनिज जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन से भरपूर हेजलनट हड्डियों की मजबूती बनाए रखते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं