Healthy Foods: खानपान स्वस्थ होता है तो शरीर भी दुरुस्त बना रहता है. इसीलिए हेल्दी डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है. अक्सर ही रोजाना की डाइट में किसी एक फल को शामिल करने के लिए कहा जाता है और ज्यादातर यह फल सेब, अमरूद या अनार होता है. लेकिन, एम्स की डॉक्टर प्रियंका सहरावत का कहना है कि खानपान में केले (Banana) को शामिल किया जाना चाहिए. डॉक्टर ने बताया कि रोजाना केला खाया जाए तो सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. डॉ. प्रियंका एम्स, दिल्ली में न्योरोलॉजिस्ट हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर ही सेहत से जुड़ी सलाह देती रहती हैं. चलिए बिना देरी किए डॉक्टर प्रियंका से ही जानते हैं रोजाना केला खाना किस तरह है फायदेमंद.
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया किस तरह डेंगू से रहा जा सकता है बचकर, ये नुस्खे दिखाते हैं तेजी से असर
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रोजाना केला खाने के फायदे | Benefits Of Eating A Banana Daily
डॉ. प्रियंका कहती हैं कि रोजाना एक केला खाने पर आप डॉक्टर को दूर रख सकते हैं या कहें बीमारियों को दूर रख सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि केला एक अच्छा प्रीबायोटिक फूड है. प्रीबायोटिक हमारे गट के हेल्दी ऑर्गेनिज्म को बनाए रखने का काम करते हैं.
केले में पौटेशियम की भी अच्छी मात्रा होती है. पौटेशियम मसल्स के लिए फायदेमंद है और मसल्स में होने वाली हल्की झनझनाहट की दिक्कत न्योरोलॉजिकल कारणों से कुछ ही मरीजों में होती है और बाकि सभी में पौटेशियम की कमी, मैग्नीशियम की कमी, कैल्शियम की कमी या फिर विटामिन डी की कमी के कारण ऐसा होता है. ऐसे में केला इस दिक्कत को दूर करने में भी मदद करेगा. केले में सोडियम (Sodium) ज्यादा नहीं होता जिस चलते हाई बीपी और हाई शुगर के मरीज भी केले को आसानी से खा सकते हैं.
डॉक्टर प्रियंका सहरावत का कहना है कि केला खाने पर वजन नहीं बढ़ता है. आप दिनभर में 1 से 2 केले आराम से बिना फिक्र किए खा सकते हैं. केला फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत होता है. ऐसे में इन सभी वजहों से केले को रोजाना खाना चाहिए और केला खाने पर सेहत दुरुस्त रहने लगती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Hartalika Teej का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जानें पारण का समय | NDTV India
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं