Ayurvedic Tips: मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा बरसात में बढ़ जाता है. बरसात के मौसम में यहां-वहां पानी भर जाता है जिससे मच्छरों को पनपने का मौका मिल जाता है. जगह-जगह मच्छर (Mosquitoes) पैदा होने लगते हैं और यही मच्छर कई तरह की बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनते हैं. मच्छरों से होने वाली एक बीमारी है डेंगू. तेज बुखार होना, सिर में दर्द होना, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द महसूस होना और कमजोरी के साथ-साथ जोड़ों में दर्द और जी मितलाना डेंगू (Dengue) के लक्षणों में शामिल है. ऐसे में इस डेंगू से बचे रहने के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीपक कुमार की सलाह मानी जा सकती है. यहां जानिए डेंगू से बचे रहने के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का क्या कहना है.
बाल झड़ रहे हैं तो सुबह उठते ही खा लें यह चीज, न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा हेयर फॉल होने लगेगा कम
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताए डेंगू से बचे रहने के उपाय
डेंगू होने पर प्लेटलेट्स कम होने लगती हैं और खुद से जल्दी नहीं बढ़तीं. ऐसे में गिलोय (Giloy), सुदर्शन चूर्ण, पपीता और तुलसी के घनसत्व से बनी गोलियां खाई जाएं तो प्लेटलेट्स बढ़ती हैं और डेंगू से बचकर रहा जा सकता है.
ये नुस्खे भी आते हैं कामडेंगू से बचे रहने के लिए गिलोय का जूस पिया जा सकता है. गिलोय का जूस मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखता है. डेंगू से लड़ने में गिलोय का जूस बेहद फायदेमंद साबित होता है. एक कप उबला हुआ पानी लेकर उसमें गिलोय का रस मिलाकर पिया जा सकता है. इसे दिन में 2 बार पीने पर फायदा नजर आता है.
पपीते के पत्तों का रस (Papaya Leaves Juice) पीना भी डेंगू में फायदेमंद होता है और डेंगू होने से रोकने में भी असर दिखाता है. पपीते के पत्तों के जूस से इम्यूनिटी बेहतर होती है. इससे प्लेटलेट्स भी बढ़ती हैं.
ताजा अमरूद का जूस पीने पर भी डेंगू की दिक्कत कम होती है. ताजा अमरूद का जूस विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत होता है. एक कप अमरूद का जूस रोजाना पिया जाए तो डेंगू की संभावना कम होने लगती है.
मेथी के दानों का सेवन करने पर शरीर को विटामिन सी, विटामिन के और फाइबर की भरपूर मात्रा मिलती है. मेथी का पानी बनाकर पीने पर इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Dilip Kumar की 66 साल पुरानी इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा था Shahrukh Khan नेNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं