विज्ञापन

किस स्किन के लिए कौन सा सीरम रहेगा अच्छा? एक्सपर्ट से जानिए Serum खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

किस स्किन के लिए कौन सा सीरम सबसे अच्छा रहेगा? एक्सपर्ट से जानिए Serum खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी स्किन हेल्दी और सॉफ्ट बनी रहे.

किस स्किन के लिए कौन सा सीरम रहेगा अच्छा? एक्सपर्ट से जानिए Serum खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान
किस स्किन टाइप के लिए कौन सा सीरम इस्तेमाल करना चाहिए?
Photo Credit: NDTV

आजकल के दौर में स्किनकेयर रुटीन में सीरम एक बहुत जरुरी हिस्सा बन गया है. बाजार में बहुत सारे सीरम उपलब्ध हैं. यहां तक कि हर स्किन टाइप के लिए एक अलग सीरम मिलता है. कुछ सीरम चमक या डार्क स्पॉट्स के लिए फायदेमंद होते हैं, तो कुछ ऑयली स्किन या झुरियों पर काम करते हैं. ऐसे में सही सीरम चुनना काफी मुश्किल हो जाता है. इसके साथ ही आजकल ट्रेंड के अनुसार प्रोडक्ट इस्तेमाल करना भी काफी आम हो गया है. लेकिन बस यह देखकर कि कौन सा सीरम ज्यादा पॉपुलर है या सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग है, चुनना नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में सही सीरम चुनने के लिए आपको अपनी स्किन के बारे में अच्छी तरह जानकारी होनी चाहिए. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस स्किन के लिए कौन सा सीरम अच्छा रहेगा और सीरम खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. इसकी जानकारी हमस ब्यूटी के फाउंडर प्रबल भाटिया ने दी है. 

अपनी स्किन टाइप को अच्छी तरह समझें 

एक्सपर्ट के अनुसार सीरम चुनने के लिए सबसे जरूरी बात अपनी स्किन टाइप को अच्छी तरह पहचानना है. अगर स्किन ज्यादा ऑयली हो, उसके लिए हल्का सीरम बेहतर रहता है, जो स्किन को बहुत चिपचिपा न करे. वहीं डिहाइड्रेटेड स्किन को नमी देने वाले इंग्रेडिएंट्स की जरूरत हो सकती है. इसके अलावा कॉम्बिनेशन स्किन में बैलेंस जरूरी है, क्योंकि चेहरे के कुछ हिस्से ऑयली हो सकते हैं और कुछ ड्राई. 

Serum खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

सेंसिटिव स्किन के लिए सीरम के इंग्रेडिएंट्स की पूरी लिस्ट देखना और नए प्रोडक्ट को धीरे-धीरे अपने रूटीन में शामिल करना बेहद जरूरी बै. ऐसे में किसी दूसरे व्यक्ति के लिए अच्छा रहा सीरम आपके लिए भी अच्छा रहे ये जरुरी नहीं है. आइए जानते हैं सीरम के किन इंग्रेडिएंट्स पर ध्यान देना चाहिए.

अगर स्किन को हाइड्रेशन चाहिए, तो Hyaluronic Acid जैसे इंग्रेडिएंट्स पर ध्यान देना चाहिए. Hyaluronic Acid स्किन में मॉइस्चर बनाए रखता है और स्किन को मुलायम बनाता है. दूसरी ओर Niacinamide, जो ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोगों की रूटीन में बहुत मददगार माना जाता है. साथ ही Niacinamide ऑयल को बैलेंस करता है, स्किन टेक्सचर को बेहतर दिखाता है और पोर्स को कम करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

कॉन्सन्ट्रेशन देखना भी है जरूरी

एक्सपर्ट के अनुसार किसी इंग्रेडिएंट का नाम देखकर प्रोडक्ट खरीदना सही तरीका नहीं है. उसकी कॉन्सन्ट्रेशन भी काफी ज्यादा जरूरी होती है. खासकर एक्टिव इंग्रेडिएंट्स वाले सीरम को रूटीन में शामिल करते समय यह जानना जरूरी है कि स्किन उस इंग्रेडिएंट पर कैसे रिएक्ट करती है. 

मौसम के अनुसार सीरम चुने 

गर्म और उमस भरे मौसम में हैवी या स्टिकी सीरम  इस्तेमाल करना कई लोगों को अनकंफर्टेबल लग सकता है. इसलिए ऐसे सीरम चुनें जो स्किन आसानी से सोक ले और स्किन पर भारी लेयर न छोड़े. एक लाइटवेट सीरम सुबह और रात, दोनों रूटीन्स में आसानी से शामिल किया जा सकता है.

अकेले सीरम का इस्तेमाल न करें

सीरम पूरी स्किनकेयर रुटीन नहीं है. इसे क्लींजर के बाद और मॉइस्चराइजर से पहले लगाएं. अगर सीरम सुबह इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसके बाद सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है. एक सिंपल रूटीन फॉलो करे. बहुत सारे प्रोडक्ट्स एक साथ इस्तेमाल करने की जगह बैलेंस रुटीन को लगातार फॉलो करना ज्यादा प्रैक्टिकल है.

कोई परेशानी हो तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें

सीरम कोई ओवरनाइट सॉल्यूशन नहीं है. बार-बार प्रोडक्ट बदलने की जगह किसी प्रोडक्ट को रुटीन में शामिल करके उसे समय दें. साथ ही, अगर किसी प्रोडक्ट से लगातार इरिटेशन, बर्निंग या डिसकंफर्ट महसूस हो, तो उसका इस्तेमाल रोकें और जरूरत पड़ने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: बाल झड़ने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, समय रहते पहचानेंगे तो बच सकता है गंजापन

यह भी पढ़ें: डैंड्रफ को बालों से पूरी तरह साफ कर देगा ये पेस्ट, एक्सपर्ट ने बताया बस दही में ये एक चीज मिलाकर लगा लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Serum, Lifestyle News, Beauty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com