Hair fall control tips : बाल के झड़ने की समस्या आम हो चुकी है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. जिसमें से एक खराब लाइफस्टाइल भी है, जिसमें से बदलाव करके आप अपने झड़ते बालों पर लगाम लगा सकती हैं. आप अपनी डाइट में विटामिन सी, ई और आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को बढ़ा सकती हैं. ये सारे पोषक तत्व आपके बाल की चमक, मजबूती और लंबाई में इजाफा करेंगे. इसके अलावा आप नारियल तेल में करी पत्ता, मेथी दाना, फिटकरी, शिकाकाई, कलौंजी, हिबिस्कस के फूल, नीम के पत्ते, दालचीनी पाउडर, और विटामिन ई ऑयल मिलाकर लगाया जा सकता है.
शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है यह हरा पत्ता, आसानी से मिल जाता है आस पास
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये सारे इंग्रीडिएंट्स आपके हेयर फॉल कंट्रोल में पूरी मदद कर सकते हैं. इसके अलावा यह स्कैल्प ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने में सहायक होते हैं. साथ ही ये आपके बालों को भरपूर पोषण और नमी प्रदान करते हैं और स्कैल्प में होने वाले इंफेक्शन को भी दूर करते हैं. ये सारे तत्व नारियल तेल में मिलाकर लगाने से रूसी की भी समस्या दूर होती है. इसलिए आप अगली बार से नारियल तेल सादा लगाने की बजाय इनमें से कोई एक चीज मिक्स करके लगा लेते हैं, तो फिर आपके बालों से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है.
इन बातों का भी रख सकते हैं ध्यान - You can also keep these things in mind
- बालों का झड़ना विटामिन की कमी से भी होता है. जिनमें विटामिन डी, विटामिन ए, बी कॉम्पलेक्स, विटामिन बी12, विटामिन सी, विटामिन बी9, ई, विटामिन 7 शामिल है.
बाल झड़ना रोकने के लिए क्या खाएं - What to eat to stop hair fall
- शकरकंद का सेवन करें. इसमें विटामिन ए होता है, जो बालों के पतलेपन की समस्या दूर करता है.
- राजमा खा सकते हैं, इसमें फाइबर, प्रोटीन, फोलेट होता है.
- डेयरी उत्पादों को अपने भोजन में शामिल करें.
- ओट्स खाएं, इसमें फाइबर, आयरन, जिंक, ओमेगा फैटी एसिड होते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं