Sehajan patti ke fayde : मोरिंगा पौधा आपकी सेहत को कई तरीके से फायदे पहुंचा सकता है. इसका फूल, फल और पत्ते सभी कुछ बहुत उपयोगी होता है. इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और ज़िंक जैसे पोषक (nutrients in drumsticks ) तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ का ख्याल रखते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं सहजन के पत्ते (sehjan patti health benefits) आपकी हेल्थ को किन-किन तरीके से फायदा पहुंचाते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से...
माता-पिता की ये 4 आदतें बच्चों को बना देती हैं आलसी, जानिए यहां
सहजन की पत्तियों के फायदे - benefits of drumstick leaves
त्वचा के लिए है लाभकारी
मोरिंगा में संतरे की तुलना सात गुना ज्यादा विटामिन सी होता है. साथ ही इसमें कैल्शियम की भी मात्रा भरपूर होती है.इसके अलावा यह आयरन का भी अच्छा सोर्स होता है. इसका सेवन आपकी त्वचा, मांसपेशियों और हड्डियों के लिए रामबाण हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में सहजन की पत्तियां बहुत काम आती हैं. इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पेट के लिए अच्छा होता है.
खून की कमी करे दूरखून की भी कमी को दूर करने में मोरिंगा बहुत मददगार होता है. एनीमिया की बीमारी को दूर करने में भी मोरिंगा बहुत फायदेमंद है. इस पत्ती में प्रोटीन, एमिनो एसिड, फाइबर, विटामिन बी, सी और ई पाया जाता है.
लिवर रखे हेल्दीलिवर को भी हेल्दी बनाए रखने में सहजन की पत्ती बहुत लाभकारी है. मोरिंगा में पॉलीफेनॉल नाम का एक कंपाउंड होता है जो लिवर को प्रोटेक्ट करने और डैमेज रिकवर करने में मदद करता है.
सूखी आंख की परेशानी करे दूरसहजन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूखी आंख या ड्राई आई और मोतियाबिंद जैसी बीमारी को ठीक करने में मदद करते हैं. इनमें आंखों की सफाई और नमी प्रदान करने वाले गुण होते हैं, जो त्वचा को हानिकारक तत्वों से बचाने का काम करते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं