विज्ञापन

Face Wash करने का सही तरीका क्या है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया कितना फेस वॉश लें और एक दिन में कितनी बार मुंह धोना चाहिए

मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ बताती हैं, कई बार मुंह धोते हुए हम कुछ आम गलतियां कर जाते हैं, जिससे स्किन को फायदा होने की बजाय उल्टा नुकसान होने लगता है. ऐसे में आइए जाते हैं फेस वॉश करने का सही तरीका क्या है-

Face Wash करने का सही तरीका क्या है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया कितना फेस वॉश लें और एक दिन में कितनी बार मुंह धोना चाहिए
चेहरा धोते समय न करें ये गलतियां
(Photo Credit: NDTV)

अच्छी स्किन के लिए अच्छा स्किन केयर रूटीन होना बहुत जरूरी है. अब, स्किन केयर का सबसे पहला स्टेप होता है फेस वॉश. चेहरा हमेशा ग्लोइंग रहे, एक्ने-पिंपल न हों, इसके लिए चेहरे की सफाई करना बहुत जरूरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेस वॉश करने का भी एक सही तरीका होता है? इसे लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने वीडियो में स्किन की डॉक्टर बताती हैं, कई बार मुंह धोते हुए हम कुछ आम गलतियां कर जाते हैं, जिससे स्किन को फायदा होने की बजाय उल्टा नुकसान होने लगता है. ऐसे में आइए जाते हैं फेस वॉश करने का सही तरीका क्या है और मुंह धोते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

चेहरा धोते समय न करें ये गलतियां

  • डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, सबसे पहले तो सूखे चेहरे पर सीधे फेस वॉश लगाने से बचें. फेस वॉश लगाने से पहले चेहरे को पानी से गीला करना जरूरी है.
  • इसके बाद आपको न तो बहुत ज्यादा मात्रा में फेस वॉश लेना है और न ही बहुत कम मात्रा में.
  • फेस वॉश लगाकर त्वचा को जोर-जोर से रगड़ना भी सही नहीं है. इससे त्वचा में जलन हो सकती है, स्किन छिल सकती है और ड्राईनेस की परेशानी भी बढ़ सकती है.
  • इन सब से अलग फेस वॉश लगाने के तुरंत बाद चेहरे को न धोएं.
फेस वॉश करने का सही तरीका
  • सबसे पहले हाथ और मुंह को साफ पानी से गीला कर लें.
  • अब, आपको एक सिक्के के आकार जितना फेस वॉश लेना है. फेस वॉश चुनते समय अपने स्किन टाइप का ध्यान जरूर रखें. ड्राई स्किन के लिए माइल्ड और मॉइस्चराइजिंग फेस वॉश अच्छा होता है, जबकि ऑयली स्किन के लिए लाइट क्लींजर यूज किया जा सकता है.
  • फेस वॉश को चेहरे पर लगाकर करीब 30 सेकंड तक हल्के हाथों से मसाज करें. नाक के आसपास और चेहरे के किनारों को साफ करना न भूलें. इसके बाद पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें.
  • इतना करने के बाद तौलिए से त्वचा को जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से थपथपाकर पानी सुखाएं. इसके बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.
दिन में कितनी बार धोना चाहिए चेहरा?

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, आमतौर पर दिन में दो बार, सुबह और रात को सोने से पहले चेहरा धोना पर्याप्त होता है. अगर आप धूल-मिट्टी वाली जगह से आए हैं या आपने मेकअप रीमूव किया है, तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से मुंह धो सकते हैं.

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं और स्किन को हेल्दी बना सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- चेहरे पर भाप लेने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया भाप के पानी में क्या डालें, कितनी देर तक भाप लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com