Ayushmann Khurrana Fitness : अपनी सिंगिंग और एक्टिंग के साथ ही आयुष्मान खुराना अपनी फिटनेस के लिए भी पहचाने जाते हैं. आयुष्मान जब भी स्क्रीन पर नजर आते हैं लोग उनकी फिटनेस की तारीफ करते नहीं थकते. आयुष्मान एक फिटनेस फ्रीक हैं और वे अपनी बॉडी को मेंटेन रखने के लिए बड़ी ही मेहनत करते हैं. आयुष्मान का ये भी मानना है कि अगर आपके पास समय कम है और पूरा प्लान फॉलो नहीं कर सकते तो भी कुछ खास एक्सरसाइजेस के जरिए खुद को फिट रखा जा सकता है. क्या आप जानना चाहते हैं कि आयुष्मान की इतनी शानदार बॉडी और फिटनेस का राज क्या है, आप भी अगर आयुष्मान की तरह फिट रहना चाहते हैं तो उनके फिटनेस प्लान को फॉलो कर सकते हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
रनिंग
रनिंग अधिक से अधिक कैलोरी बर्न करने का सबसे आसान फार्मूला है.आयुष्मान भी रोजाना रनिंग किया करते हैं, उनका मानना है कि इससे पैर के साथ-साथ हाथों और शरीर के दूसरी मसल्स को टोन करने में मदद मिलती है. सुबह के वक्त ही नहीं जब भी समय मिले आयुष्मान रनिंग करना पसंद करते हैं.
योग
आप अपने दिन की शुरुआत योग से कर सकते हैं, आयुष्मान भी कुछ ऐसा ही करते हैं. आयुष्मान मानते हैं कि योग करने से शरीर लचीला यानी कि फ्लेक्सिबल बना रहता है. योग से मन की शांति भी मिलती है. ये मन के विचारों को नियंत्रित रखता है और शरीर को सुडौल बनाता है.
रस्सी कूद यानि स्किपिंग
रस्सी कूद यानी रोप जंपिंग आयुष्मान की पसंदीदा एक्सरसाइज में से एक है. रस्सी कूद को एक अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज माना जाता है. यह हार्ट और स्ट्रेंथ के लिए तो अच्छा है ही, इसे करने से शरीर की ऊर्जा और क्षमता भी बढ़ती है. इसे करने से काफी कैलोरी बर्न की जा सकती है.
वेटलिफ्टिंग
ऊपर बताई गई एक्सरसाइज के साथ ही आयुष्मान वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज भी करते हैं. उनका मानना है कि आपको फिट बॉडी चाहिए तो वेट लिफ्टिंग जरूर करें. शुरुआत में कम वजन उठाना चाहिए, फिर धीरे-धीरे वजन बढ़ाएं. इससे मसल्स टोन होती हैं और शरीर आकर्षक दिखने लगता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं