सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म जहां रिलीज हो गई है तो वहीं आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' के निर्माताओं ने फिल्म का नया टीजर रिलीज कर दिया है. लेकिन आप कहेंगे कि ड्रीम गर्ल 2 का भाईजान से क्या लेना देना है. जी हां लेना देना है. दरअसल, टीजर में आयुष्मान के टीजर में वह सलमान खान से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ घंटे पहले ड्रीम गर्ल 2 के नए टीजर को ईद के मौके पर आयुष्मान खुराना ने शेयर किया है, जिसमें वह सलमान खान से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. दिलचस्प टीजर में साड़ी पहने आयुष्मान एक महिला की आवाज में सलमान खान से कॉल पर बात कर रहे हैं. एक्टर कहते हैं. "भाई मैं दूसरों के लिए हूं, तुम्हारे लिए सिर्फ जान हूं..अब तक कुवारा हूं तुम्हारे चक्कर में जरा सी शादी नहीं की मैंने...सुना है इस बारी ईद पर पूजा होगी," कॉल के दूसरी तरफ एक व्यक्ति खुद को सलमान बता रहा है.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
इस प्रोमो को शेयर करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा, "अपनी जान के साथ ईद देने आई है पूजा ड्रीमगर्ल. स्वागत नहीं करोगे इनका? #DreamGirl2 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी." ड्रीम गर्ल 2 का यह तीसरा प्रमोशनल वीडियो है, जिसमें भाईजान और पूजा के बीच मजेदार बातचीत फैंस का दिल जीत रही है. वहीं फैंस फिल्म देखने के लिए बेताब हैं.
बता दें, बालाजी टेलीफिल्म्स ड्रीम गर्ल 2 आयुष्मान खुराना की सफल फिल्मों में से एक ड्रीम गर्ल का अगला पार्ट है, जो 2019 में रिलीज़ हुई थी. पहली किस्त बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट थी. वहीं दूसरे पार्ट में अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, परेश रावल, असरानी, मनजोत सिंह और विजय राज जैसे कलाकार हैं.
दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो के पास से गुजरीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं