धूप, प्रदूषण समेत अन्य कारणों से स्किन टैन होना काफी ज्यादा आम बात है. टैनिंग से हाथ-पैरों की रंगत फीकी पड़ जाती है. ऐसे में कई लोग टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए बाजार में मिलने वाले स्क्रबर और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. इससे न केवल साइड इफेक्ट्स होने का खतरा बना रहता है, बल्कि कभी-कभी मन मुताबिक परिणाम भी देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको होममेड नेचुरल स्क्रबर बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं.
होममेड नेचुरल स्क्रबर बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- गुलाब की पंखुड़ियां
- संतरे के छिलके
- मसूर की दाल
- मूंग दाल
- मंजीष्ठा
- केसर
कैसे बनाएं नेचुरल स्क्रबर?
इस नेचुरल स्क्रबर को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप गुलाब की पंखुड़ियां, मूंग दाल, संतरे के छिलके, मसूर की दाल और मंजीष्ठा को अच्छे से धो लें. इसके बाद धूप में सुखा दें. अब इन सभी सामग्री को एक ही क्वांटिटी में मिक्सी में दरदरा पीस लें. इस पूरे पाउडर को एक कांच के कंटेनर में स्टोर कर लें.
कैसे करें इस्तेमाल?
इस नेचुरल होममेड स्क्रबर को इस्तेमाल करने के लिए आप एक कटोरी में पाउडर निकालें और इसमें दूध डाल दें. अब इन दोनों चीजों को मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें. इसमें आप केसर भी मिला लें. अब आपका स्क्रबर तैयार है. इस पेस्टो को त्वचा पर लगाएं. ध्यान रहे कि लगाने से पहले आप स्किन को हल्का गीला कर लें. इस पेस्ट को लगाने के बाद अंगुलियों की मदद से सर्कुलर मोशन में मलें. फिर थोड़ी देर बाद पानी से धो लें. इसके नियमित रूप से इस्तेमाल से आप स्किन की टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं.
क्या होगा फायदा?
इस नेचुरल होममेड स्क्रबर में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है जो स्किन की डेड सेल्स को हटाकर रंगत निखारने में मदद करती हैं. गुलाब की पंखुड़ियां ग्लो लाने में मदद करती हैं, संतरे के छिलके एक्सफोलिएट करते हैं, मूंग और मसूर दाल पोर्स को साफ करने में मदद करती है. वहीं, केसर स्किन का ग्लो बढ़ाकर हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Mini Mathur ने बोटॉक्स को बताया 'जिंदगी का सबसे खराब फैसला', जानें क्या होता है Botox
यह भी पढ़ें: सफेद बालों को काला करने के लिए क्या लगाएं? सलीम जैदी ने बताए 3 असरादर नुस्खे, डाई करने की नहीं पड़ेगी जरूरत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं