विज्ञापन

बर्तन धोते समय नल के पीछे की टाइल हो जाती है गंदी? अपनाएं ये आसान हैक, जान लें जरूरी टिप्स

किचन में नल के पीछे की दीवार या टाइल गंदा होना काफी आम बात है. इससे न केवल देवर की खूबसूरती कम होती है, बल्कि किचन का लुक भी फीका पड़ने लगता है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एक आसान हैक अपना सकते हैं. इसमें ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा.

बर्तन धोते समय नल के पीछे की टाइल हो जाती है गंदी? अपनाएं ये आसान हैक, जान लें जरूरी टिप्स
किचन में नल के पीछे की टाइल को गंदा होने से कैसे बचाएं?
Photo Credit: NDTV

किचन में सिंक के पास बर्तन धोते समय टाइल्स पर पानी और साबुन के छीटे पड़ना काफी ज्यादा आम बात हैं. लेकिन समय के साथ अगर इन दाग-धब्बों को साफ न किया जाए, तो पूरी दीवार की खूबसूरती फीकी पड़ जाती है. अगर आप भी नल के पीछे की टाइल्स पर जमी चिकनाई और गंदे दागो से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको ऐसा हैक बताने जा रहे हैं जिससे आप टाइल को गंदा होने से बचा सकते हैं. साथ ही इसमें आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा.

एल्युमिनियम फॉयल का करें इस्तेमाल

नल के पीछे की टाइल को साफ करने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, एल्यूमिनियम फॉयल कुछ समय के लिए पानी की बूंदों और दीवार के बीच एक प्रोटेक्टिव लेयर का काम करती है. साथ ही फॉयल पतली होती है और इसे आसानी से नल के आसपास लगाया जा सकता है. वहीं, जब ये फॉयल गंदी हो जाए तो आप इसे आसानी से बदल भी सकते हैं.

कैसे लगाएं?

  • एल्युमिनियम फॉयल लगाने के लिए सबसे पहले नल के पीछे की दीवार और टाइल को साफ कर सूखने दें. 
  • इसके बाद जितने एरिया को आपको कवर करना है उसके अनुसार फॉयल का टुकड़ा फाड़ें. ध्यान रहे कि आप उतनी ही जगह चुनें जहां पानी के छीटें पड़ते हैं.
  • फॉयल की एक लेयर आसानी से फट सकती है इसलिए हमेशा 2-3 लेयर बनाएं.
  • फॉयल को मोड़कर नल के पीछे दीवार के पास अच्छे से फिट करें.
  • फॉयल को एक जगह फिक्स करने के लिए आप किसी रिमूवेबल चिपकने एडहेसिव का इस्तेमाल कर सकते हैं.

जरूरी बात

एल्युमिनियम फॉयल हैक इसलिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसे आसानी से हटाकर बदला जा सकता है. ऐसे में अगर उस पर पानी, साबुन या खाने के दाग जमा हो जाएं तो फॉयल को हटा दें और जगह को साफ कर फिर से लगा दें.

यह भी पढ़ें: बारिश में जरूरी कागजात गीले हो जाएं तो क्या करें? इंक फैलाए बिना 15 मिनट में ऐसे सुखाएं

यह भी पढ़ें: Handmade DIY Rakhi: बाजार वाली राखी भूल जाइए... ऊन से घर पर बनाएं फूल जैसी सुंदर राखी, खर्च भी होगा बेहद कम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com