अक्सर घर में रखी पुरानी जीन्स और साड़ियां समय के साथ इस्तेमाल से बाहर हो जाती हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग उन्हें फेंक देते हैं या फिर बर्तनों के बदले दे देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन्हीं पुराने कपड़ों से कई खूबसूरत और बेहद काम की चीजें तैयार की जा सकती हैं. थोड़ा-सा क्रिएटिव आइडिया और कुछ आसान DIY ट्रिक्स अपनाकर आप पुरानी जीन्स और साड़ियों को नया रूप दे सकती हैं. इससे न केवल पैसों की बचत होगी, बल्कि घर की सजावट और रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई उपयोगी चीजें भी तैयार हो जाएंगी. चलिए जानते हैं पुराने कपड़ों को रीयूज करने के कुछ शानदार तरीके.
पुरानी जीन्स का कैसे करें इस्तेमाल
टोट बैग या शॉपिंग बैग- जीन्स के पैरों वाले हिस्से को काटकर आप मजबूत टोट बैग बना सकती हैं.
मल्टी-पॉकेट ऑर्गेनाइजर- जीन्स की जेबों वाले हिस्से को काटकर दीवार पर टांगने वाला दीवार का ऑर्गेनाइजर बनाएं, जिसमें छोटे-छोटे सामान रखे जा सकें.
कुशन कवर- जीन्स के डेनिम फैब्रिक से सोफे के लिए मजबूत और स्टाइलिश कुशन कवर तैयार किए जा सकते हैं.
डोरमैट या रग- जीन्स को लंबी पट्टियों में काटकर उन्हें गूंथकर आकर्षक डोरमैट बना सकती हैं.
पुरानी साड़ियों का क्या करें?
कुर्ती या अनारकली सूट- पुरानी सिल्क या बनारसी साड़ियों से बेहतरीन अनारकली सूट या कुर्ती बनाई जा सकती है.
पर्दे- हल्की साड़ियों जैसे कॉटन या शिफॉन को जोड़कर घर के लिए फ्लोई पर्दे बना सकती हैं.
दुपट्टा- भारी कढ़ाई वाली साड़ियों के किनारों को निकालकर उन्हें सिंपल साड़ियों या प्लेन सूट के दुपट्टे के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.
कुशन और दीवान सेट- पुरानी साड़ियों के प्रिंटेड या कढ़ाई वाले हिस्से का इस्तेमाल कुशन कवर और दीवान सेट के लिए किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें:- Eye Makeup Tips: आंखों को देना है खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक? ये 3 आसान ट्रिक्स आपके लुक में लगा देंगी चार चांद
यह भी पढ़ें:- Bathroom Cleaning Tips: बारिश में बाथरूम से आ रही है बदबू? पानी में मिलाकर डालें ये 4 चीजें, मिनटों में आएगी ताजगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं