विज्ञापन

पति तलाक मांगे तो क्या करें? अनिरुद्धाचार्य ने महिला को दी ये सलाह, कहा- बस करें ये काम

What to do if a Husband Seeks a Divorce: अनिरुद्धाचार्य जी की सभा में महिला ने पति की मारपीट और तलाक मांगने की समस्या बताई. महाराज ने बातचीत, समझदारी और रिश्ते को संभालने की सलाह दी.

पति तलाक मांगे तो क्या करें? अनिरुद्धाचार्य ने महिला को दी ये सलाह, कहा- बस करें ये काम
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने महिला को समझाया
ndtv

शादीशुदा जिंदगी में छोटी-बड़ी परेशानियां आना आम बात है, लेकिन जब बात पति-पत्नी के बीच मारपीट और तलाक तक पहुंच जाए तो स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है. ऐसा ही एक सवाल पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की सभा में एक महिला ने पूछा. महिला ने बताया कि वह करीब दो साल से अपने घर नहीं गई हैं और उनके पति उन्हें मारते हैं. साथ ही पति उनसे तलाक भी मांग रहे हैं. महिला ने पूछा कि ऐसी स्थिति में वह क्या करें.

पति के घर जाना चाहिए- महाराज

महिला की बात सुनकर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने पूछा कि वह पति के घर कब से नहीं गई हैं. महाराज ने कहा कि अगर कोई बात है तो पति-पत्नी को बैठकर आपस में बात करनी चाहिए और रिश्ते को समझदारी से संभालने की कोशिश करनी चाहिए.

ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

महिला बोली- जाती हूं तो मारते हैं

इस पर महिला ने बताया कि वह पति के पास जाती हैं, लेकिन वह उन्हें मारते हैं. महिला की बात सुनकर महाराज ने कहा कि पति को उनके पास लेकर आएं, वह उनसे बात करके समझाने की कोशिश करेंगे. हालांकि, महिला ने बताया कि उनके पति उनके पाास आने के लिए तैयार नहीं होंगे.

यह भी पढ़ें:  प्यार सिर्फ 'I Love You' बोलना नहीं होता, 5 तरीके जिनसे लोग बिना कहे जता देते हैं अपना प्यार

बेटे को आशीर्वाद देने की लगाई गुहार

जब महिला ने बताया कि पति आने को तैयार नहीं हैं, तो उसने अपने बेटे को आशीर्वाद देने की गुहार लगाई. इस दौरान सभा का माहौल भावुक हो गया. अनिरुद्धाचार्य जी ने पति-पत्नी के रिश्ते में बातचीत, धैर्य और समझदारी को अहम बताया. हालांकि, अगरर किसी रिश्ते में मारपीट या हिंसा हो रही हो तो सुरक्षा को सबसे पहले रखनाा जरूरी है. ऐसी स्थिति में भरोसेमंद परिवारजन, काउंसलर या जरूरत पड़ने पर कानूनी मदद लेना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: क्या पिछले जन्म के रिश्ते आज की जिंदगी को प्रभावित करते हैं? बीके शिवानी ने बताया संबंधों का रहस्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationship Tips, Aniruddhacharya, Aniruddhacharya  maharaj, Aniruddhacharya Ji Viral Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com