विज्ञापन

आलता न फैलेगा और न म‍िटेगा, अब लगाइए वाटरप्रूफ आलता, स‍िर्फ 5 म‍िनट में, देखें Photos

सावन और तीज पर आलता लगाने जा रही हैं, तो इस बार आलता पेन से सुंदर ड‍िजाइन हाथ और पैरों पर बनाइए. इससे 5 म‍िनट में ड‍िजाइन बन जाते हैं और वह भी वाटरप्रूफ. आपका आलता का सुंदर ड‍िजाइन अब पूरे सावन आपकी हथेल‍ियों पर सजा रहेगा. और हर कोई पूछेगा क्‍या यह आलता छूटता नहीं है.

आलता न फैलेगा और न म‍िटेगा, अब लगाइए वाटरप्रूफ आलता, स‍िर्फ 5 म‍िनट में, देखें Photos
तीज पर बनाइए आलता ड‍िजाइन.

सावन शुरू हो चुका है और आलता लगाने की सोच रही हैं तो चल‍िए आपको बताते हैं क‍ि आलता बेहद ही शुभ माना जाता है. वैसे भी 15 अगस्‍त को तीज है और हर सुहागन तीज पर आलता जरूर लगाती हैं. पर आलता के साथ सबसे ज्‍यादा द‍िक्‍कत यह होती है क‍ि आलता जल्‍दी म‍िट जाता है. यह मेहंदी की तरह नहीं होता है. अगर आप चाहती हैं क‍ि आपके हाथ और पैरों पर आलता के खूबसूरत ड‍िजाइन पूरे सावन में सजे रहे तो चल‍िए आपको बहुत ही बेहतरीन चीज बता रहे हैं. इससे आपको घर पर आलता बनाने का झंझट नहीं होगा और न ही आपको दुकान पर म‍िलने वाले ल‍िक्विड आलता को त‍िल्‍ली की मदद से ड‍िजाइन बनाने में मशक्‍कत करनी पड़ेगी. दरअसल, ल‍िक्विड आलता लगाते समय कई बार वह बह जाता है. यही नहीं उससे ड‍िजाइन बनाने में भी बहुत द‍िक्‍कत आती है. ऐसे में जरूरी है क‍ि आप सावन या तीज पर ऐसा आलता लें, जो वाटरप्रूफ हो और आप उससे बेहद खूबसूरत ड‍िजाइन मिनटों में बना सकें. तो चल‍िए आपको एक ऐसी ही खास चीज से रूबरू करवातते हैं जो आपकी आलता बनाने से लेकर हाथ और पैर पर ड‍िजाइन बनाने तक की सारी परेशानी को चुटक‍ियों में दूर कर देंगी. 

Latest and Breaking News on NDTV


आलता वाटर प्रूफ पेन 


सावन हो या तीज इस बार आलता लगाइए वाटरप्रूफ. बाजार में रेडीमेड आलता 100 रुपये से लेकर 300 रुपये के बीच म‍िल रहे हैं, ज‍िन्‍हें लगाने में बहुत परेशानी होती है. पर इस तीज आलता पेन से बनाइए सुंदर ड‍िजाइन वह भी स‍िर्फ 5 म‍िनट में. यह स्‍केच पेन की तरह आ रहा है और इसका साइज भी काफी बड़ा है. बड़ी नोब होने की वजह से यह म‍िनटों में हाथ और पैर पर ड‍िजाइन बना देता है. इसकी कीमत भी बेहद कम है. यह आपको स‍िर्फ 100 रुपये में ऑनलाइन पोर्टल पर म‍िल जाएंगे. यही नहीं, आप एक पेन से कई बार आलता के ड‍िजाइन बना सकते हैं. यहां देख‍िए आलता पेन से स‍िर्फ 5 म‍िनट में क‍ितने सुंदर ड‍िजाइन बन गए हैं

Latest and Breaking News on NDTV

महीनों तक करें इस्‍तेमाल

आलता पेन को आप महीनों तक भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. यह पेन स्‍केच पेन की तरह है और इसे आप जब चाहे इस्‍तेमाल कर सकते हैं. वहीं इस पर पानी डालने के बाद भी यह छूटता नहीं है. 

Latest and Breaking News on NDTV
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com