How to use akhrot chilka : बादाम, केले, और पपीते के छिलके की तरह अखरोट का छिलका भी कई तरह से आपके काम आ सकता है. हालांकि, अखरोट के छिलके (akhrot chilka ) का मुख्य रूप से इस्तेमाल बायोडिग्रेडेबल प्रोडक्ट (biodegradable products) में किया जाता है, लेकिन इसके और भी कई फायदेमंद (walnut peel uses benefits) उपयोग हो सकते हैं जिनके बारे में हम विस्तार से आगे आर्टिकल में बता रहे हैं.
महाकुंभ से जुड़ी सभी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-
https://special.ndtv.com/kumbh-2025-171/
कैसे करें अखरोट के छिलके का इस्तेमाल - How to use walnut shells
खाद बनाएंआप अखरोट के छिलके पर अल्कोहल डालकर जला लीजिए. फिर इसकी राख को पौधों में छिड़क दीजिए. यह मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारने में मदद करता है, जिससे आपके पौधों की ग्रोथ अच्छी होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अखरोट के छिलके को पीसकर नैचुरल स्क्रब के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे किचन के बर्तन साफ कर सकते हैं. अखरोट स्क्रब रगड़ने से सतहों से जिद्दी दाग हटाने में मदद करता है. इससे बर्तन एकदम नए जैसे हो जाएंगे.
फेस स्क्रबअखरोट के छिलके को पीसकर एक फेस स्क्रब तैयार किया जा सकता है, जो त्वचा को नरम और निखारने में मदद करता है. इसका उपयोग आप पूरे शरीर पर कर सकते हैं. यह शरीर में जमी मैल को साफ करके त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाता है.
हर्बल चायअखरोट के छिलके को हर्बल चाय बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे उबालकर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हेल्दी ड्रिंक बना सकते हैं. यह आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए रामबाण साबित होगा.
क्रिएटिव काम में लगाएंइसके अलावा अखरोट के छिलके का इस्तेमाल क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स में भी किया जा सकता है. इन्हें पेंट करके या सजाकर उपयोग किया जा सकता है.
माउथ फ्रेशनर बनाएं
एक पैन में 2 गिलास पानी और अखरोट के छिलके डालकर उबाल लीजिए. जब अच्छे से उबल जाए तो इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दीजिए फिर एक बोतल में स्टोर कर लीजिए. अब आप इससे रोज अपने मुंह को साफ कर सकते हैं. इससे आपकी ओरल हेल्थ अच्छी बनी रहेगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं