Healthy Foods: हमारी रसोई किसी खजाने के पिटारे से कम नहीं है. रसोई में ऐसे अनेक मसाले भी हैं जिनका सही तरह से सेवन किया जाए तो सेहत दुरुस्त रहती है. ऐसा ही एक मसाला है अजवाइन. पेट की दिक्कतों को दूर करने के लिए खासकर अजवाइन (Carom Seeds) का सेवन करने के लिए कहा जाता है, लेकिन इसके फायदे पेट तक ही सीमित नहीं हैं. डायबिटीज से लेकर घुटनों के दर्द तक मे अजवाइन (Ajwain) का सेवन किया जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
पेट की सेहत के लिए अजवाइन | Ajwain For Stomach Health
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें पेट में दर्द, एसिडिटी, गैस (Gas) और अपच की दिक्कत अक्सर रहती है तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं. पेट की कोई भी दिक्कत हो तो आप अजवाइन का पानी बनाकर पी सकते हैं. एक गिलास पानी लेकर उसमें आधा चम्मच अजवाइन डालें और उबालें. इस पानी को हल्का गर्म ही पिएं. पेट की दिक्कत कम हो जाएगी. कभी पेट फूला हुआ हो तो भी अजवाइन का पानी पिया जा सकता है.
ये भी हैं फायदे- अजवाइन का सेवन डायबिटीज में भी किया जा सकता है. अजवाइन ब्लड ग्लूकोज को स्टेबलाइज करने में मददगार है. इसे आप रोटी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए रोटी बनाने से पहले आटा गूंथते समय उसमें एक चम्मच अजवाइन डाल लें.
- घुटनों का दर्द या आर्थराटिस में भी अजवाइन के दानों का सेवन किया जा सकता है. अजवाइन का पानी (Ajwain Water), परांठे या फिर चाय बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है.
- पीरियड्स में होने वाली पेट की जकड़न या मेंस्ट्रूअल क्रैंप्स को कम करने के लिए भी अजवाइन का सेवन किया जा सकता है. आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच काला नमक एक गिलास पानी में डालकर गर्म करें. इससे मेंस्ट्रअल क्रैंप्स में आराम मिलता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं