Healthy Tips: एक्ट्रेस सना मकबूल (Sana Makbul) अक्सर ही अलग-अलग तरह के वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में सना ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे गर्मियों की लू (Heatwave) से बचने और फिट रहने के टिप्स साझा कर रही हैं. सना धूप के कहर से बचने के लिए 4 टिप्स बताती हैं. पहला काम है, खुद को हाइड्रेटेड रखना. गर्मियों के मौसम में खुद को हाइड्रेटेड ना रखा जाए तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है. पानी की कमी यानी डिहाड्रेशन कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का कारण बनती है. इससे चक्कर आने से लेकर बेहोशी और पेट की दिक्कतों की संभावना भी बढ़ जाती है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
सना का दूसरा सुझाव है कि इस मौसम में उन फलों को खाया जाए जिनमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है. इन फलों (Fruits) को खाने पर शरीर एक्सेस हीट से बचता है. विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में असरदार होती है. वहीं, एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से दूर रखते हैं.
क्या आप जानते हैं रोजाना दलिया खाने पर शरीर को मिलते हैं कौन-कौनसे फायदे, वजन तक पर दिखता है असर
तीसरा सुझाव है हरी सब्जियां खाना. गर्मियों की डाइट में हरी सब्जियां शामिल करने पर सेहत दुरुस्त रहती है. इन सब्जियों से शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व तो मिलते ही हैं. लौकी, परवल, भिंडी और पालक ऐसी ही कुछ हरी सब्जियां हैं जिन्हें खाया जा सकता है. इन सब्जियों में विटामिन, फाइबर, फोलेट, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है.
सनस्क्रीन लगाना सना का अगला और आखिरी सुझाव है. जितना जरूरी गर्मियों में स्वास्थ्य का ध्यान रखना है उतनी ही जरूरत त्वचा के सही तरह से ख्याल रखने की भी होती है. त्वचा को धूप से जरूरत से ज्यादा नुकसान ना हो इसलिए नियमित तौर पर सनस्क्रीन (Sunscreen) लगाना बेहद जरूरी है. सनस्क्रीन अपने स्किन टाइप के अनुसार ही चुनें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं