Dark Circles Under Eye: क्या आपको भी अपनी आंखों के नीचे काले रंग के गोल घेरे नजर आते हैं. आप अगर अपना ब्यूटी रूटीन पूरी तरह से निभाते हैं, उसके बावजूद ये काले घेरे आंखों के नीचे नजर आ सकते हैं. इनसे निपटने के लिए अलग से तैयारी करनी पड़ती है. मसलन अगर आप फेशियल कराते हैं रोज रात में नाइट क्रीम लगाते हैं. उसके बाद भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो सकते हैं. जिन्हें स्किन टोन से मैच करने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. आप चाहें तो सात घरेलू नुस्खे आजमा कर इन डार्क सर्कल को बाय बाय कर सकते हैं. क्या हैं वो नुस्खे चलिए आपको बताते हैं.
सद्गुरु ने बताई एक ऐसी दाल जिसमें प्रोटीन है बहुत ज्यादा, फिर मटन चिकन खाने की नहीं पड़ेगी जरूरतबादाम का तेल
डार्क सर्कल को हल्का करने के लिए बादाम का तेल अचूक नुस्खा माना जा सकता है. बादाम में मौजूद विटामिन ई स्किन को नई जान देता है. आंखों के आसपास नियमित रूप से बादाम तेल लगाने से डार्क सर्कल हल्के पड़ने लगते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ककड़ी
ककड़ी में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ साथ विटामिन सी औऱ के भी खूब मात्रा में पाया जाता है. इसे आंखों के आसपास पहले रब करें और फिर कुछ देर आंखों पर रख कर आराम भी करें. थकी हुई आंखों को आराम मिलता है और काले घेरे हल्के होते हैं.
आलू
आलू नेचुरल किस्म के ब्लीचिंग एजेंट होते हैं. जिन्हें स्किन पर नियमित रूप से लगाने से स्किन का कलर लाइट होता है. आलू से आंखों के नीचे लगातार मसाज करने से डार्क सर्कल भी हल्के पड़ने लगते हैं.
गुलाब जल
आंख और आंखों के नीचे के हिस्से को स्ट्रेस फ्री करना है तो गुलाब जल एक अच्छा ऑप्शन है. ये स्किन सेल्स को रिजनरेट करने का काम करता है. रूई के फोहे में थोड़ा सा गुलाब जल लें और उससे आंखों के नीचे हल्के हाथ से मसाज करें.

टमाटर
टमाटर से भी डार्क सर्कल हल्के पड़ते हैं. बस टमाटर लगाते समय ये ध्यान रखना है कि वो आंखों में न जाए. इसके लिए आप टमाटर की स्लाइज को आधा काट कर आंखों के नीचे रख सकते हैं.
विटामिन ई ऑयल
विटामिन ई के जेल बेस्ड कैप्सूल लें. इससे विटामिन ई जेल निकालें और आंखों के नीचे इससे मसाज करें. ओवरनाइट तेल को चेहरे पर ही रहने दें. कुछ ही दिनों में आपको डार्क सर्कल हल्के होते नजर आने लगेंगे.

टी बैग्स
जिन टी बैग्स को आप एक बार इस्तेमाल करने के बाद फेंक देते हैं. उन टी बैग्स से आंखों के नीचे मसाज करें. या, फिर उन्हें आंखों के नीचे कुछ देर रखें. ऐसा करने से पहले टी बैग्स को फ्रिज में रख कर ठंडा करना न भूलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं